फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में युवक पर चलाई गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका

Wed, 18 Sep 2024 11:38 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने मेें जुटी है। आरोपी पहले से ही घात लगाए बैैठे थे। जैसे ही युवक आया। उस पर फायर कर दिया और फिर वाहन पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इंदौर में युवक को गोली मारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सुदामा नगर डी सेक्टर में एक युवक को गोली मारी दी गई। घटना बुधवार सुबह की है। युवक पर आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया। गोली युवक को छूकर निकली। इस गोलीकांड के बाद युवक बेहोश हो गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों ने सरेआम एक युवक पर सुदामा नगर के गोपुर क्षेेत्र में गोली चला दी। इस घटना मेें पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। 

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने मेें जुटी है। आरोपी पहले से ही घात लगाए बैैठे थे। जैसे ही युवक आया। उस पर फायर कर दिया और फिर वाहन पर सवार होकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें