फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में सरकारी विभागों ने हाथ ऊंचे किए तो रहवासियों ने कुएं में उतर कर बचाई कुत्ते की जान

Sun, 21 Jun 2026 01:17 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के रंगवासा में मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल देखने को मिली, जहां दो दिनों से 60 फीट गहरे कुएं में फंसे एक कुत्ते को रहवासियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सरकारी विभागों से मदद न मिलने के बाद लोगों ने कुएं में उतरने का जोखिम उठाया।
विज्ञापन
कुएंं से कु्त्ते को निकालते रहवासी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के रंगवासा मार्ग पर दो दिन से कुएं में गिरे एक कुत्ते को रहवासियों ने आखिरकार बचा लिया। पहले इसके लिए उन्होंने सरकारी विभागों से गुहार लगाई थी, लेकिन विभागों ने कुत्ते की जान बचाने के बजाय मामले को टाल दिया। आखिरकार ग्रामीणों ने सीढ़ी की व्यवस्था की और 60 फीट गहरे कुएं में उतरकर कुत्ते को निकालकर उसकी जान बचाई। दो दिन से कुएं में फंसा कुत्ता बाहर निकलते ही लंगड़ाते हुए भागा।

विज्ञापन

 

रंगवासा मार्ग पर राजलक्ष्मी टाउनशिप के सामने खेत में बिना पाल वाला कुआं है, जिसमें शुक्रवार को एक काले रंग का कुत्ता गिर गया था। रात को वह लगातार भौंकता रहा तो रहवासियों को पता चला कि आवाज खेत में बने कुएं से आ रही है।

सुबह कुछ रहवासियों ने पहले कुत्ते को कुएं में फेंककर खाना दिया। फिर उन्होंने 112 नंबर पर डायल कर मदद मांगी, जहां से ऑपरेटर ने राजेंद्र नगर थाने का नंबर दे दिया, लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल किया तो वहां से जवाब मिला कि जानवरों को बचाने का काम नगर निगम का है। नगर निगम कंट्रोल रूम पर फोन लगाकर लोकेशन बताई तो कहा गया कि यह रंगवासा पंचायत क्षेत्र है और नगर निगम सीमा के बाहर का मामला है।

विज्ञापन

 

इसके बाद रहवासियों ने खुद ही कुत्ते को बचाने का फैसला लिया। खेत के पास ही एक मल्टी में पुताई का काम चल रहा था। दो रहवासी वहां गए और पुताई के काम में आने वाला रस्सी का झूला थोड़ी देर के लिए मांग लिया। दो रहवासियों ने झूले को पकड़ा और एक युवक कुएं में उतरा। वह अपने साथ एक रस्सी भी ले गया और उसने कुत्ते की कमर को रस्सी से बांधकर धीरे-धीरे ऊपर खींच लिया। कुएं में गिरने के कारण कुत्ते को हल्की चोट भी आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें