धूप से बचने का प्रयास करती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
बुधवार को चली आंधी के बाद आज इंदौर में सुबह कुछ राहत मिली लेकिन दोपहर में फिर से पारे ने उछाल मारा। गुरुवार को पारा .4 डिग्री उछलकर 42 पर पहुंच गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का पारा 26.2 डिग्री पर रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। सुबह 9 बजे तक हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल रखी थी। बुधवार को भीषण गर्मी के बाद शाम को आई आंधी और ठंडी हवाओं ने तापमान पर लगाम कसी और आज सुबह तक कुछ राहत रही। हालांकि दोपहर बाद फिर से मौसम बदलने लगा और हवाओं में गरमाहट आ गई।
Indore News: शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य के केंद्र हैं आंगनबाड़ी, यही देश की नई पीढ़ी तैयार करेंगे
मध्यप्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है लेकिन आंधी बारिश भी आती है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो राजस्थान और उत्तरप्रदेश बॉर्डर से जुड़े जिलों में तापमान 48 डिग्री के पार तक जाता है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, पहले सप्ताह में बारिश के साथ कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं। अगर मध्य में बारिश होती है तो आखिरी सप्ताह में सबसे ज्यादा तपिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी के लिहाज से मई का महीना खास रहता है। इसी महीने सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। यह भी देखा गया है कि मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। एक दिन पहले 30 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी, आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। इंदौर की बात करें तो बुधवार को आई आंधी ने गर्मी से खासी राहत दे दी है। अब आज से फिर से पारे में उछाल देखा जा सकता है।