फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Weather: इंदौर में हुई झमाझम बारिश, लोगों को मिली उमस से राहत, दो दिन तेज बारिश की संभावना

Sat, 19 Aug 2023 10:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अगस्त के महीने में पहली बार हुई तेज बारिश, सड़कों पर भरा पानी, बीआरटीएस पर लगा जाम, कई जगह वाहन चालक भी हुए परेशान
 
विज्ञापन
इंदौर की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग दो सप्ताह के बाद इंदौर में शनिवार को फिर से तेज बारिश हुई। शनिवार को एक इंच से अधिक पानी बरसा और अगस्त महीने का कोटा दो इंच तक पहुंच गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बारिश दो बजे तक चलती रही। शाम तक शहर में हल्की बारिश का दौर चला। कुल बारिश 25 इंच पर पहुंच चुकी है। अगस्त में सामान्य रूप से 10 इंच बारिश होती है। 
विज्ञापन


सड़कों पर भरा पानी
दोपहर में शुरू हुए तेज बारिश के दौर के बाद कई सड़कों पर पानी भर गया। बीआरटीएस के आसपास कई जगह बहुत अधिक पानी भरा रहा। बारिश हल्की होने के साथ यह उतरा। इस दौरान कई जगह पर जाम भी लगा और वाहन चालक परेशान होते रहे। 

पिछले एक सप्ताह में उमस भी बढ़ी
इंदौर में पिछले एक सप्ताह में उमस भी बढ़ गई थी। लगातार पानी न गिरने की वजह से लोग परेशान होने लगे थे। शनिवार को आई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इस बार अगस्त के 18 दिनों में से 7 दिन पूरी तरह सूखे रहे। आठ दिन नाममात्र बौछारें आईं। अगस्त में इस बार एक इंच भी पानी नहीं बरसा है। 
विज्ञापन


दो दिन और बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन और बारिश का दौर चलेगा। इंदौर और आसपास के जिलों में लगातार बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए तेज बारिश का अनुमान भी जताया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें