मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय राम मंदिर से जुड़े संघर्ष और मुगलों से हुए युद्धों की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। उन्होंने जन्म भूमि रक्षा से जुड़ी राजा रणविजय सिंह की कहानी सुनाई और बताया कि राजा रणविजय ने देश की रक्षा के लिए मुगलों से युद्ध किया। 70 हजार सैनिकों के साथ राजा ने प्राणों की आहुति दी। इसके बाद उनकी रानी जयकुंवरी ने युद्ध को जारी रखा।
विजयवर्गीय देश में 500 साल के संघर्ष की कहानी सुना रहे है। उन्होंने अपने वीडियो में हंसवर रियासत के राजा रणविजय सिंह का किस्सा साझा किया। विजयवर्गीय ने बताया कि जन्मभूमि के लिए राजा और उनकी रानी ने मुगलों से लोहा लिया।
विजयवर्गीय ने लगाई मंदिर में झाडू, बोले इंदौर में सवा करोड़ दीप जलाएंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने पाटनीपुरा के सांई बाबा मंदिर में झाडू और पोछा लगाया। वे सुबह विधायक रमेश मेंदोला के साथ मंदिर पहुंचे। पहले वे गौशाला गए और वहां झाडू लगाई। इसके बाद उन्होंने मंदिर के भीतर झाडू लगाई।