फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankranti 2024: इंदौर के दशहरा मैदान में होगा संक्रांति का सबसे बड़ा आयोजन, कल रविवार को जुटेंगे शहरवासी

Sat, 13 Jan 2024 11:16 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महापौर पुष्यमित्र भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। पारंपरिक खेलों के साथ हल्दी कुमकुम का भी कार्यक्रम रखा गया है।
 
विज्ञापन
Sankranti 2024 - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संक्रांति के कार्यक्रमों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और शहर में कई संस्थाओं और संगठनों के साथ इन्हें मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर का सबसे विशाल आयोजन दशहरा मैदान पर रखा गया है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने तथा इन्हें वर्तमान पीढ़ी में चलायमान बनाए रखने के उद्देश्य से मित्र संक्रांति महोत्सव Sankranti 2024 का आयोजन 14 जनवरी 2024 रविवार को दशहरा मैदान इंदौर में किया जा रहा है। आयोजन में सुबह 10 बजे से पतंगबाजी महोत्सव होगा। इसके अंतर्गत पतंगबाजी (स्वदेशी धागे से) होगी। इसके साथ कई परंपरागत खेलों के अनूठे समागम का आयोजन भी होगा। दोपहर 12 बजे से “हल्दी-कुमकुम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर पतंग एवं रिफ्रेशमेंट उपलब्ध रहेंगे। पतंग उड़ाने के लिए देसी धागा (मांजा) स्वयं का लाना होगा। सशुल्क नाश्ते के काउंटर भी उपलब्ध रहेंगे। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस सक्रांति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें