फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में एयरपोर्ट के समीप शुरू होगा मेट्रो का अंडरग्राउंड काम, शेड लगाए, ड्रोन सर्वे भी हो रहा

Fri, 06 Jun 2025 07:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेट्रो कहां से अंडरग्राउंड होना है। इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय चाहते है कि बंगाली काॅलोनी क्षेत्र से ही मेट्रो अंडरग्राउंड होना चाहिए,ताकि पलासिया चौराहे पर ब्रिज बन सके। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट क्षेत्र में मेट्रो का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड हिस्से में अब काम शुरू हुआ है। शुरुआत गांधी नगर से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले हिस्से में होगी। इसके लिए सड़क के मध्य हिस्से में  शेड लगााए जा रहे है। मध्य क्षेत्र में अंडरग्राउंड हिस्से में ज्यादातर काम नाथ मंदिर रोड से एयरपोर्ट रोड तक होना है, लेकिन अभी तक वहां काम शुरू नहीं हो सका है।

विज्ञापन




मेट्रो का डिपो गांधी नगर है। इससे पहले एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। 31 किलोमीटर लंबे रुट की शुरुआत एयरपोर्ट से सुपर काॅरिडोर, चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा, सुखलिया ग्राम, विजय नगर, खजराना चौराहा, बंगाली काॅलोनी, एमजी रोड, राजवाड़ा, बड़ा गणपति तक होगी। फिर एयरपोर्ट तक रुट बनेगा। मेट्रो कहां से अंडरग्राउंड होना है। इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय चाहते है कि बंगाली काॅलोनी क्षेत्र से ही मेट्रो अंडरग्राउंड होना चाहिए,ताकि पलासिया चौराहे पर ब्रिज बनाने में परेशानी न हो,हालांकि मेट्रो के स्टेशन और रुटों का नोटिफिकेशन हो चुका है। इस कारण अब बदलाव संभव नहीं है।

 

दिल्ली की तरह एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी एस्केलेटर के जरिए होगी। एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्री अपने लगेज के साथ आसानी से मेट्रो ट्रेन पकड़ सकेंगे। मेट्रो का स्टेशन एयरपोर्ट की पार्किंग के समीप ही बनेगा। इसके लिए ड्रोन सर्वे भी किया जा रहा है। अगले वर्ष तक मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर लंबाई में होगा। गांधी नगर से मेट्रो ट्रेन रेडिसन चौराहा तक जाएगी।
 

एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ 31 मई को हुआ है। छह किलोमीटर हिस्से में फिलहाल ट्रेन शहरवासियों के लिए फ्री चलाई जा रही है। छह दिनो में एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने मेट्रो ट्रेन में सफर किया है। मेट्रो ट्रेन के प्रतिदिन 100 फेरे लग रहे है। पहले दिन 26 हजार यात्रियों ने सफर किया था। शनिवार को मुफ्त के समय की मियाद खत्म हो जाएगी। रविवार से यात्रियों को मेट्रो में सफर के लिए शुल्क चुकाना होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें