फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरी दो साल की बच्ची, मौत

Sun, 05 Apr 2026 01:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के आजाद नगर इलाके में बालकनी से गिरने की वजह से एक मासूम की जान चली गई। खेलते-खेलते दूसरी मंजिल से गिरने पर दो साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार आठ दिन पहले ही इंदौर में शिफ्ट हुआ था।  
विज्ञापन
गिरने से बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में दो साल की बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मां ने उसे तैयार कर कमरे में छोड़ दिया था। वह खेलते-खेलते बालकनी में आ गई। रेलिंग में गैप ज्यादा होने की वजह से वह बालकनी से नीचे गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। बच्ची को पास के अस्पताल में भी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मृत बच्ची का नाम पायल, पिता मोहन पिपलोते है। पायल को उसकी मां ने तैयार कर कमरे में छोड़ दिया था और खुद बाथरूम में नहाने गई थी। जब वह लौटी तो वह कमरे में नहीं थी। मां को बाहर आने पर पता चला कि उसकी बेटी दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। पायल के पिता इंदौर के समीप सतवास गांव के हैं। उन्हें पिछले सप्ताह इंदौर में नौकरी लगी थी। उन्होंने एक मकान किराए पर लिया था और परिवार सहित इंदौर रहने के लिए आए थे। इस बीच यह हादसा हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार पलटी, युवक घायल

इंदौर में बॉम्बे अस्पताल के पास रिंग रोड पर रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की स्पीड तेज थी और युवक ने अचानक ब्रेक मारा, जिससे कार पलट गई। लोगों ने कार से युवक को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर है। युवक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए थे। इससे युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें