फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में दुकानदार पर पेट्रोल बम से दो बदमाशों ने किया हमला, दुकान जल गई

Mon, 15 Dec 2025 03:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कनाडि़या क्षेत्र में शराब दुकान में आग लगाई गई। इसके लिए बदमाशों ने पेट्रोल बम का उपयोग किया। आरोपियों को दुकानदार से पहले विवाद हुआ था और वे बदला लेने के इरादे से आए थे।  
विज्ञापन
दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के कनाडि़या क्षेत्र में शराब दुकान के पास एक अन्य दुकान पर बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंक कर दुकानदार को जलाने की कोशिश की। दुकान में बैठा युवक तो बच गया, लेकिन दुकान जल गई। दुकानदार दीपक चौरसिया ने इस मामले में दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

 

पुलिस के अनुसार दीपक अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। दुकान के बाहर परदेशीपुरा निवासी करण यादव व उसका साथी आया। उसने दीपक को बाहर आने के लिए कहा, दीपक दुकान के अंदर ही बैठा रहा। इस बीच आरोपी ने अपने साथ लाए पेट्रोल बम में आग लगाई और दुकान में फेंक दिया। दीपक बचकर बाहर निकला, लेकिन दुकान में आग लग गई।आरोपी करण पहले शराब दुकान में काम करता था और उसका दीपक से पहले भी झगड़ा हो चुका है।

 

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। दो महीने पहले भी आरोपी करण ने ब्लेड से हमला किया था और दुकान को आग लगाने की कोशिश की थी। इन घटनाओं को लेकर पीड़ित द्वारा थाने में दो लिखित शिकायतें पहले ही दर्ज कराई जा चुकी हैं, जिनमें आरोपी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी देने के बात भी कही थी।

विज्ञापन

 

दुकानदार ने कहा कि पुलिस द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण आरोपी के हौसले बढ़ते गए और उसने अब इतना खतरनाक हमला किया। यदि पहले ही कार्रवाई होती तो दुकान में आग लगाने की घटना नहीं होती।


इंदौर में कनाडि़या क्षेत्र में शराब दुकान में आग लगाई गई। इसके लिए बदमाशों ने पेट्रोल बम का उपयोग किया। आरोपियों को दुकानदार से पहले विवाद हुआ था और वे बदला लेने के इरादे से आए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें