फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर पुलिस का एक्शन: 1500 से ज्यादा मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से कुचले, कीमत 75 लाख रुपये

Tue, 25 Aug 2026 06:22 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड बुलेट के 1500 से अधिक प्रतिबंधित और तेज आवाज वाले साइलेंसर रोड रोलर से नष्ट किए। जब्त साइलेंसरों की कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। अब पुलिस विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मॉडिफाइड बुलेट के तेज और कानफोड़ू साइलेंसरों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दिनों बुलेट चालकों से जब्त किए गए 1500 से अधिक प्रतिबंधित साइलेंसरों को रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। सड़क पर बड़ी संख्या में साइलेंसर रखकर उन पर रोड रोलर चलाया गया, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए साइलेंसरों की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है। पुलिस का कहना है कि इन साइलेंसरों को नष्ट करने का उद्देश्य इन्हें दोबारा वाहनों में इस्तेमाल होने से रोकना है। मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आम लोगों को परेशानी होती है।

पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में बुलेट वाहनों की जांच की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे साइलेंसर मिले थे, जिनसे तेज आवाज निकलती थी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन साइलेंसरों को जब्त कर लिया था।

विज्ञापन


पढे़ं:  ग्वालियर की किसिंग कार का नया राज खुला, एक नहीं तीन लड़कियों ने किया था ये काम; लड़के ने क्या बोला?

पुलिस के अनुसार, खासतौर पर देर रात तेज आवाज वाले साइलेंसरों से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को परेशानी होती है। कंपनी द्वारा निर्धारित मानक से छेड़छाड़ कर प्रतिबंधित साइलेंसर लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक वाले साइलेंसर का ही इस्तेमाल करें।

अब ट्रैफिक पुलिस की नजर प्रतिबंधित साइलेंसर बेचने वालों पर भी है। पुलिस ऐसे दुकानदारों और विक्रेताओं की जानकारी जुटा रही है, जो वाहनों में लगाने के लिए तेज आवाज वाले या प्रतिबंधित साइलेंसर उपलब्ध कराते हैं। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संकेत दिया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें