फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Traffic Jam : महू नाके से अन्नपूर्णा मंदिर तक एक किमी का जाम, हजारों वाहन रेंगने को मजबूर

Tue, 21 Nov 2023 07:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोमवार को राजबाड़ा में लगे जाम के बाद मंगलवार को महू नाका क्षेत्र में लोग परेशान होते रहे। तमाम तैयारियों के बावजूद पुलिस और प्रशासन ट्रैफिक मैनेजमेंट नहीं संभाल सके। दो दिन से ट्रैफिक जाम से जूझ रहा शहर।
विज्ञापन
1 of 2
महू नाके से अन्नपूर्णा मंदिर तक एक किमी का जाम। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रैफिक मैनेजमेंट चुनौती बनता जा रहा है। पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के तमाम दावों के बावजूद Indore Traffic Jam की समस्या से बेहाल है। पिछले दो दिन में तो लाखों लोग ट्रैफिक जाम की वजह से परेशान हुए हैं। सोमवार को राजबाड़ा से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक जाम लगा था और आज भी मालवा मिल और राजबाड़ा क्षेत्र में शाम से जाम लग रहा है। दशहरा मैदान से महू नाका के क्षेत्र में तो एक किमी से अधिक लंबा जाम लगा हुआ है। 

दशहरा मैदान में एक किमी का जाम
दशहरा मैदान और महू नाका के क्षेत्र में शाम पांच बजे से यहां पर जाम लगना शुरू हो गया था और देर रात तक यही हालात बने रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभाग भी पस्त नजर आए। जाम का असर आसपास के कई क्षेत्रों में देखा गया। रणजीत हनुमान मंदिर में चल रहे भंडारे की रणजीत हनुमान वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में भक्तों की आवाजाही है। इस वजह से महूनाका से लेकर अन्नपूर्णा तक वाहनों का लोड बढ़ गया है। यहां पर शाम पांच बजे से ही जाम लगा हुआ है। 

आयोजन से पहले तैयारी की, फिर भी लग गया जाम
शहर के हालात यह हो गए हैं कि कोई भी आयोजन हो जाम लग जाता है। शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई बड़ा आयोजन होता है तो जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस, प्रशासन की तैयारियों के बावजूद अब जाम के हालात संभल नहीं पा रहे हैं। रणजीत हनुमान मंदिर पर भंडारे की वजह से ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों ने पहले से ही यहां पर तैयारियां कर रखीं थी इसके बावजूद जाम लग गया। कई घंटों तक भी जाम की स्थित संभल नहीं सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
एक घंटे से लोग परेशान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दो दिन से शहर बेहाल
ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि दो दिन से अचानक ट्रैफिक का लोड बढ़ गया है। हमने मीटिंग में इसकी समीक्षा की तो पता चला कि दीपावली की छुटिट्यां और चुनाव खत्म होने के बाद सोमवार को सभी बाजार पूरी तरह से खुले और लोगों की आवाजाही तेज हुई। इसके साथ सभी स्कूल, कालेज की बसें सड़कों पर आ गईं। शादियों का सीजन आने से खरीदारी तेजी से बढ़ी। सभी कारण एक साथ होने से सड़क पर ट्रैफिक का लोड बढ़ गया और जाम लगने लगा। 

15 मिनट के सफर में लग रहा एक घंटा
शहर के कई क्षेत्रों में जाम की वजह से यह हालात हो गए हैं कि 15 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा हो रहा है। शाम के समय दफ्तर से छूटने वाले लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। न सिर्फ समय बल्कि ईंधन का भी अपव्यय हो रहा है। 

सुबह और शाम अधिक परेशानी
सुबह स्कूल बसों की वजह से जाम बहुत लग रहा है और शाम के समय दफ्तर छूटने और बाजारों में भीड़ होने की वजह से जाम अधिक लग रहा है। शाम को शहर के प्रमुख बाजारों और उनके आसपास के क्षेत्रों में तो हालत यह हो जाती है कि एक किमी गाड़ी दूर रखकर बाजारों में जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें