इंदौर में स्थापना दिवस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 70 साल के सफर को याद किया। वहीं हॉस्टल में यूपीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत और खेल परिसर में छात्र के गिरने से मातम पसरा। दीपावली से पहले आज रवि-पुष्य नक्षत्र पर बाजार में रौनक रही।
इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के 70 साल के विकास सफर और अपने बचपन के अनुभवों को साझा किया।
इंदौर के भंवरकुआं स्थित एक हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा जूलिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हॉस्टल संचालिका और एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
इंदौर के अटल खेल परिसर में व्यायाम के दौरान 15 वर्षीय कनिष्क बोयक की अचानक गिरकर मौत हो गई। 10वीं का छात्र कनिष्क अपने भाई के साथ वार्मअप कर रहा था। भाई द्वारा सीपीआर देने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।