फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बायपास पर थ्री लेयर ब्रिज का काम शुरू, अंडरपास के लिए हुई 20 फीट की खुदाई

Mon, 18 Mar 2024 08:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एनएचएआई 70 करोड़ रुपये की लागत से जंक्शन पर थ्री लेयर ब्रिज बना रहा है। इसके निर्माण से पहले ट्रैफिक डायवर्शन किया गया है। अफसरों ने बताया कि ब्रिज का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले अंडरपास का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन
बायपास पर अंडरपास का काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर बायपास पर थ्री लेयर ब्रिज का काम शुरू हो गया हैै। इससे बायपास से इंदौर केे लिए एंट्री आसान हो जाएगी। अभी दो बोगदों से देवास की तरफ आने वाले वाहन इंदौर में एंट्री करते है। अब जंक्शन को नेशनल हाइवे अथाॅरिटी राष्ट्रीय राजमार्गों का चौराहा बना रहा है। ब्रिज का उपयोग देवास से महू की तरफ जाने वाले वाहन कर पाएंगे। अंडरपास का उपयोग इंदौर से हरदा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए होगा,जबकि सेंट्रल ब्रिज से वाहन महू और इंदौर की तरफ आ सकेंगे।

एनएचएआई 70 करोड़ रुपये की लागत से जंक्शन पर थ्री लेयर ब्रिज बना रहा है। इसके निर्माण से पहले ट्रैफिक डायवर्शन किया गया है। अफसरों ने बताया कि ब्रिज का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले अंडरपास का काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इसके लिए 20 फीट की खुदाई की गई है।इससे इंदौर से हरदा, नागपुर की तरफ जाने वाले वाहन जा सकेंगे। ब्रिज की दूसरी लेयर बायपास होगी। जिससे भोपाल, महू की तरफ से इंदौर आने वाले वाहन मूल बायपास का उपयोग कर सकेंगे। तीसरी लेयर में अेावर ब्रिज बनेगा। जिससे होकर भारी वाहन सीधे महू और देवास की तरफ आ जा सकेंगे। यह ब्रिज केबल सस्पेंशन से जुड़ा होगा। इस ब्रिज के बनने से बायपास पर ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। फिलहाल वहाॅ शाॅपिंग माॅल, मैरेज गार्डनों के कारण सर्विस रोड पर शाम को यातायात बाधित होता है।

तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा ब्रिज

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर बनने वाला ब्रिज तीन राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा। एनएचएआई जंक्शन से करनावद तक फोरलेन बना रहा है। जो इंदौर-हरदा मार्ग से जुड़ेगी। यह मार्ग सीधे नागपुर से कनेक्ट होता हैै। इसके अलावा इंदौर-अहमदाबाद भी सुपर काॅरिडोर के कारण जंक्शन से जुड़ गया हैै। तीसरी हाइवे मुंबई आगर राष्ट्रीय राजमार्ग है। बायपास का निर्माण इसी मार्ग के लिए 20 साल पहले किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें