फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:महाजन के बेटे के सर्विस सेंटर में तोड़फोड करने वालों का निकाला जुलूस, लगवाई उठक-बैठक

Tue, 10 Dec 2024 08:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस आरोपियों को सर्विस सेंटर पर ले गई। आरोपी लगड़ाते हुए चल रहे थे। उन्होंने सर्विस सेंटर पर कान पकड़े और कर्मचारियों से कहा कि हमसे गलती हो गई। हमें माफ कर दो। इसके बाद उन्होंने उठक-बैठक भी लगाई।
विज्ञापन
उठक-बैठक भी लगाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन के सर्विस सेंटर पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला और जिन कर्मचारियों के साथ उन्होंने मारपीट की थी, उससे माफी भी मंगवाई। इसके अलावा सर्विस सेंटर पर आरोपियों को पुलिस ले गई और वहां उठक-बैठक भी लगवाई गई।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रताप करोसिया के भतीजे सौरभ करोसिया का सर्विस सेंटर पर विवाद हुआ था। इसके बाद उनसे साथियों के साथ तोड़फोड़ मचाई थी। घटना के दूसरे ही दिन सौरभ और उसके साथी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, बचे दो आरोपी तन्नू धोलपुरे और बिट्टू धौलपुरे भी सोमवार को पकड़े गए। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में भी पेश किया था।


आरोपी बोले- हमें माफ कर दो

 

पुलिस आरोपियों को सर्विस सेंटर पर ले गई। आरोपी लगड़ाते हुए चल रहे थे। उन्होंने सर्विस सेंटर पर कान पकड़े और कर्मचारियों से कहा कि हमसे गलती हो गई। हमें माफ कर दो। इसके बाद उन्होंने उठक-बैठक भी लगाई। पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला। आरोपियों के हाथ में हथकडि़यां भी बंधी थी।

विज्ञापन

 

तीन दिन पहले सौरभ ने सर्विस सेंटर पर अपनी गाड़ी दी थी। वह शाम को अपने साथियों के साथ पहुंचा और पैसा दिए बगैर बाहर गाड़ी निकालने लगा। गार्ड ने उसे रोका और गेट पास मांगा तो वह गुस्सा हो गया और उसके साथ मारपीट की। दूसरे कर्मचारी वहां आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पत्थर से सेंटर की खिड़की का कांच भी फोड़ दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें