फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: रामजी के आने से मुस्कराया बाजार, मिठाई, पटाखा, फूल-पूजन सामग्री का कारोबार चमका

Mon, 22 Jan 2024 07:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 रात में भी दीपावली जैसा नजारा था। सप्ताहभर से शहर में पटाखों की 200 से ज्यादा दुकानें लगी। आठ से दस करोड़ रुपये का कारोबार प्राण प्रतिष्ठा प्रसंग के कारण इंदौर में हो गया। सबसे ज्यादा अनार, स्काई शाॅट और एक हजार व पांच हजार लड़ के रोल की रही।
विज्ञापन
इंदौर के बाजारों में इस तरह का माहौल है। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव से इंदौर भी अछूता नहीं रहा। सुबह से शाम तक जुलूस, भोजन भंडारे हुए और लोगों ने आतिशबाजी की। इस मौके पर पटाखा, मिठाई, फूल-पूजन सामग्री का कारोबार भी दमका और दाम ऊंचे रहे।

इंदौर में दो दिन से गेंदा 70 से 80 रुपये किलो तक बिका। बगैर सीजन के पटाखे के कारोबार में भी उठाव देखा गया। जिन व्यापारियों के पटाखे दीपावली पर बच गए थे, उन्होंने 22 जनवरी को पटाखे खपा दिए। भोजन भंडारों के कारण किराना बाजार और पूजन सामग्री की बिक्री भी खूब हुई। इंदौर में सोमवार को दोपहर से लेकर शाम तक आतिशबाजी का दौर चला। दोपहर में जब अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा हुई तो लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी प्रकट की।

इसके अलावा रात में भी दीपावली जैसा नजारा था। सप्ताहभर से शहर में पटाखों की 200 से ज्यादा दुकानें लगी। आठ से दस करोड़ रुपये का कारोबार प्राण प्रतिष्ठा प्रसंग के कारण इंदौर में हो गया। सबसे ज्यादा अनार, स्काई शाॅट और एक हजार व पांच हजार लड़ के रोल की रही।

विज्ञापन


इंदौर पटाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश फेरवानी ने बताया कि 22 जनवरी को बड़े पटाखों की डिमांड ज्यादा रही। बड़े आयोजनों में इसका इस्तेमाल ज्यादा हुआ।

दीपावली पर शहर में 900 दुकानें लगती है। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर 200 से ज्यादा दुकानों पर बिक्री हुई। अहिल्या चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार को कुछ सेक्टरों में अच्छा कारोबार किया। सोमवार को मिठाई की काफी डिमांड रही। इसके अलावा पूजन सामग्री, झंडे भी खूब बिके। कई बड़े शोरुमों ने भी प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को देखते हुए उत्पादों पर छूट दी और अच्छा कारोबार किया।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें