फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: हनुमान चालीसा के पाठ के साथ राजवाड़ा से निकली स्वराज स्वाभिमान यात्रा

Fri, 12 Jan 2024 09:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में समाजजन शामिल हुए। महिलाएँ जीजामाता के रूप में और बच्चे बाल शिवाजी की वेशभूषा में थे। स्वराज्य स्वाभिमान यात्रा राजबाडा से निकल कर जिजाऊ चौक (तीन पुलिया ) पहुँची।

 

विज्ञापन
राजवाड़ा से स्वाभिमान यात्रा निकली। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के लोकार्पण के उपलक्ष्य में इंदौर के राजवाड़ा पर हजारों महिला व पुरुषों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके बाद शुरू हुई स्वराज्य स्वाभिमान यात्रा भी निकली। जिसमें हाथी, घोड़े,पालकी भी थी। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में समाजजन शामिल हुए। महिलाएँ जीजामाता के रूप में और बच्चे बाल शिवाजी की वेशभूषा में थे। स्वराज्य स्वाभिमान यात्रा राजबाडा से निकल कर जिजाऊ चौक (तीन पुलिया ) पहुँची।

सर्व मराठी भाषी संघ की अध्यक्ष श्रीमती स्वाति युवराज काशिद ने बताया कि 12 जनवरी को राजमाता जिजाऊ की जयंती देश भर में मनाई जाती है जीजामाता भारत की वह महान नारी शक्ति है जिनके संस्कारों के कारण ही शिवाजी महाराज हिंदवी स्वराज को स्थापित कर पाए।

अब तक इंदौर में राजमाता जिजाऊ की कोई प्रतिमा नहीं थी लेकिन स्वराज्य स्वाभिमान उत्सव के तहत बीते वर्ष तीन पुलिया चौराहे पर जीजामाता की प्रतिमा स्थापित की।

बच्चो को निःशुल्क शस्त्र कला प्रशिक्षण

स्वाति काशिद ने बताया कि महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ और लव जिहाद जैसे बढ़ते अपराधों के लिए भी जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बच्चे लगातार मोबाइल में व्यवस्त रहते है। इससे उनकी शारीरिक गतिविधियाँ नहीं हो पाती है।

विज्ञापन


हमारी संस्था द्वारा यह फैसला लिया गया कि इस वर्ष हम जिजाऊ जनमोत्स्व 7 दिवसीय निशुल्क शस्त्र कला प्रशिक्षण के साथ मनाएंगे। जिसमें महिलाओं, युवतिओं एवं हजारो की संख्या में बच्चे शामिल हो रहे है। उन्हें लाठी काठी, दानपट्टा, तलवारबाजी, ढोल-लेजिम, ध्वजपथक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें