फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-23 के परिणाम जारी, पहली बार अंतिम उत्तरकुंजी के साथ घोषित किया

Thu, 18 Jan 2024 08:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुख्य चयन सूची वाले हिस्से में आनरक्षित वर्ग के लिए ओपन और फीमेल दोनों में कटआफ 162 अंक पर रहा है। प्रावधिक भाग में अनारक्षित वर्ग का कटआफ 156 अंक रहा है।ओबीसी का कटआफ 156 रहा है। 
विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 के परिणाम मप्र लोकसेवा आयोग (पीएससी) ने गुरुवार को जारी किए। पहली अंतिम उत्तरकुंजी के साथ परिणाम घोषित हुए है। यह परीक्षा 17 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की गई थी। हालांकि इसके साथ आयोजित हुई राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं हुआ है।

इस बार कुल 229 पदों के लिए राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा में हुई थी। जिसमें 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का परिणाम पीएससी ने दो हिस्सों में जारी किया है। ओबीसी आरक्षण पर लंबित कानूनी प्रकरण की वजह से 87 प्रतिशत पदों के अनुपात में मुख्य भाग में चयन सूची जारी की हुई है। प्रावधिक भाग में 13-13 प्रतिशत की दो चयन सूची अलग से घोषित की गई है।

विज्ञापन



5589 अभ्यर्थियों को परीक्षा के अगले दौर के लिए चयनित घोषित किया गया है। ये विद्यार्थी मुख्य भाग की चयन सूची में शामिल है। प्रावधिक भाग में 1073 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी पीएससी ने जारी की है। सामन्य अध्ययन विषय में एक प्रश्न को डिलीट किया गया है। इसके दो अंक सभी अभ्यर्थियों को प्रदान कर दिए है।
 

मुख्य चयन सूची वाले हिस्से में आनरक्षित वर्ग के लिए ओपन और फीमेल दोनों में कटआफ 162 अंक पर रहा है। प्रावधिक भाग में अनारक्षित वर्ग का कटआफ 156 अंक रहा है।ओबीसी का कटआफ 156 रहा है। उधर ओबीसी आरक्षण का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड रोके गए हैं। राज्य वनसेवा की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट अभी तैयार नहीं हुआ है। इस वजह से उस परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें