फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Couple Missing: शिलांग के डबलडेकर रुट की खाई में हो रही इंदौर के दंपति की खोज

Tue, 27 May 2025 01:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस को उनकी अंतिम लोकेशन भी इस क्षेत्र के आसपास ही मिली थी, हालांकि मंगलवार को भी उनका पता नहीं चला। जिस हिस्से में दोनों को सर्चिंग की जा रही है। वहां 29 मार्च को एक पर्यटक लापता हुआ था। वह नोंग्रियाट गांव होते हुए डबल डेकर रुट पर गया था।
विज्ञापन
शिलांग में लापता इंदौर के राजा और सोनम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शादी के बाद हनीमून मनाने शिलांग गए इंदौर के दंपति का चार दिन बाद भी पता नहीं चला। उनका किराए पर लिया गया स्कूटर पहाड़ी क्षेत्र में मिला है। उनकी खोजबीन शिलांग से 50 किलोमीटर दूर डबल डेकर रुट की खाई के आसपास हो रही है। इस रुट पर पेड़ों की जड़ों से बना एक प्राकृतिक ब्रिज है। जिसे देखने पर्यटक जाते है। संभवत: राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम भी वहां गए होंगे। दोनो की 11 मई को शादी हुई है।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें: इंदौर के पर्यटक दंपती मेघालय के सोहरा में लापता, दोपहिया वाहन किराए पर लेकर घाटियों में घूमने गए थे

पुलिस को उनकी अंतिम लोकेशन भी इस क्षेत्र के आसपास ही मिली थी, हालांकि मंगलवार को भी उनका पता नहीं चला। जिस हिस्से में दोनों को सर्चिंग की जा रही है। वहां 29 मार्च को एक पर्यटक लापता हुआ था। वह नोंग्रियाट गांव होते हुए डबल डेकर रुट पर गया था। तीन दिन बाद उसका क्षत-विक्षत शव पुलिस को जंगल में मिला था। पुलिस ने उस घटना को लेकर संदेह जताया था कि गिरने से उसकी मौत हुई है।

 

दोपहर में सोनम ने की थी बात

शिलांग में जाने के बाद जब राजा और सोनम डबल डेकर रुट की तरफ जा रहे थे तो सोनम ने अपनी मां से दोपहर डेढ़ बजे बात की थी। उसके बाद से उनका काॅल नहीं लगा। राजा के रिश्तेदारों ने बताया कि मंगलवार को खाई वाले हिस्से में दोनों को खोजने का काम जारी था, लेकिन पता नहीं चला।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें खोजा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में किराए पर लिया गया उनका स्कूटर तो मिल गया, लेकिन दोनों के मोबाइल फोन नहीं मिले है। शिलांग पुलिस ने दोनों की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें