फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: आदिकैलाश दर्शन करने गए इंदौर के युवा सराफा कारोबारी की मौत, सात दोस्तों संग कार से उत्तराखंड पहुंचे थे

Fri, 30 Oct 2026 08:59 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के 27 वर्षीय सराफा कारोबारी तिलक शर्मा की आदि कैलाश यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। दर्शन के बाद लौटते समय उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई। दोस्त उन्हें उत्तराखंड के सेना अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अगले साल उनकी शादी होने वाली थी। 
विज्ञापन
तिलक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक सराफा कारोबारी की आदि कैलाश और मानसरोवर की धार्मिक यात्रा के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तिलक शर्मा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई। वे अपने सात दोस्तों के साथ कार से उत्तराखंड के रास्ते आदि कैलाश सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तिब्बत स्थित आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद जब सभी दोस्त वापस नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक तिलक शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी होने लगी। इसके बाद दोस्त तत्काल उन्हें उपचार के लिए उत्तराखंड में स्थित सेना के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही इंदौर में उनके परिवार और परिचितों के बीच शोक की लहर फैल गई।

ये भी पढ़ें- भाजपा की महिला पार्षद के घर बदमाशों का हमला, पुराने विवाद में समझौते के लिए दबाव डालने पहुंचे थे बदमाश
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिलक शर्मा इंदौर के सराफा बाजार में ज्वेलर्स का कारोबार करते थे। वह सोने और चांदी के आभूषण बनाने के काम से जुड़े हुए थे। बताया जाता है कि तिलक शर्मा ने बाबा महाकाल के लिए चांदी का मुकुट भी तैयार किया था। इसके अलावा विभिन्न देवी-देवताओं के श्रृंगार के लिए सोने और चांदी के आभूषण भी उनके द्वारा बनाए जाते थे। धार्मिक आस्था से जुड़े आभूषणों के निर्माण के कारण सराफा बाजार में उनकी अलग पहचान थी।
विज्ञापन

इकलौत बेटे थे, परिवार शादी की तैयारी कर रहा था

इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि तिलक शर्मा अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और परिजन उनकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। अगले साल उनकी शादी होनी थी, लेकिन परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। उत्तराखंड में तिलक शर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद शव उनके दोस्तों को सौंपा जाएगा, जो उसे लेकर इंदौर रवाना होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें