फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: भाजपा की महिला पार्षद के घर बदमाशों का हमला, पुराने विवाद में समझौते के लिए दबाव डालने पहुंचे थे बदमाश

Fri, 30 Oct 2026 08:17 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के उषागंज स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट में करीब एक दर्जन बदमाशों ने भाजपा पार्षद पंखुड़ी डोसी के घर के बाहर हंगामा और तोड़फोड़ की। आरोपियों ने पार्षद पति सुमित तलरेजा पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विवाद का फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। करीब एक दर्जन बदमाशों ने संयोगितागंज थाना क्षेत्र के उषागंज स्थित गीतांजलि अपार्टमेंट में रहने वाली वार्ड 55 की भाजपा पार्षद पंखुड़ी डोसी के निवास पर देर रात  जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। बदमाश पुराने विवाद में समझौते का दबाव बनाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पार्षद के घर के बाहर लगे बोर्ड को चाकू से फाड़ दिया और पार्षद पति सुमित तलरेजा पर हमला करने के इरादे से उनके पीछे दौड़े। अपनी जान बचाने के लिए सुमित तलरेजा को मौके से भागकर फ्लैट में छिपना पड़ा। पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ग्वालियर: करवा चौथ पर पति ने मूसली से पत्नी का सिर कुचलकर की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर दी सूचना

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात मुख्य आरोपी प्रशांत करोसिया अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ गीतांजलि अपार्टमेंट पहुंचा था। यहां पुराने विवाद को लेकर समझौता करने की बात पर आरोपियों ने सुमित तलरेजा के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बदमाशों ने घर के बाहर लगे पार्षद के बोर्ड को चाकू से फाड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने सुमित तलरेजा को घेरने और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की। हमलावरों को अपनी ओर आता देख सुमित ने भागकर दूसरी मंजिल स्थित अपने फ्लैट में शरण ली और दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि इसके बाद भी बदमाश शांत नहीं हुए। उन्होंने फ्लैट के दरवाजे पर लातें मारीं और अपार्टमेंट परिसर में रखे गमले, कुर्सियां सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वहां खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादी सुमित तलरेजा की शिकायत पर संयोगितागंज पुलिस ने प्रशांत करोसिया निवासी गाड़ी अड्डा, अंश सिरसिया, प्रिंस सिरसिया, ऋषि सिरसिया निवासी मुराई मोहल्ला, सुमित खरे निवासी हाट मैदान और विशाल बौरासी निवासी पालदा के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज में आरोपी अपार्टमेंट में उत्पात मचाते और तोड़फोड़ करते दिखाई दे रहे हैं। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मामले में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें