फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर का वार्ड स्वच्छता रैंकिंग माॅडल स्वच्छता मिशन ने अपनाया, तिलक नगर वार्ड को मिला पहला पुरस्कार

Wed, 28 Jun 2023 07:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में स्वच्छता ने एक जनआंदोलन का रुप ले लिया है। अब सफाई लोगों की आदत में शुमार हो चुकी है।  शहरवासियों के सहयोग के कारण इंदौर सातवीं बार भी स्वच्छता रैकिंग में नंबर वन आएगा। 
विज्ञापन
महापौर भार्गव व निगमायुक्त हर्षिका सिंह से सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार लेते पार्षद राजेश उदावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने सातवीं बार स्वच्छता रैंकिंग के लिए कमर कस ली है। शहरभर मेें समान सफाई हो, इसलिए नगर निगम ने शहर को स्वच्छता रैंकिंग दी। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इस माॅडल को स्वच्छ भारत मिशन ने अपनाया और देशभर के शहरों को वार्डों मेें इसे लागू करने को कहा है।

विज्ञापन


सोमवार को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित समारोह मेें पुरस्कारों की घोषणा हुई। सर्वश्रेष्ठ वार्ड का पुरस्कार वार्ड 59 (तिलक नगर क्षेत्र)को मिला। इस वार्ड में स्वच्छता के लिए कई बेहतर काम हुए। पार्षद राजेश उदावत ने बताया कि वार्ड की ज्यादातर बेकलन को हमनेे साफ किया। एक बेेकलेन में पोहा पार्टी भी आयोजित की गई। वार्ड में शत-प्रतिशत डोर टू डोर कचरा उठाया जाता है।
 

इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर में स्वच्छता ने एक जनआंदोलन का रुप ले लिया है। अब सफाई लोगों की आदत में शुमार हो चुकी है। इंदौर का नागरिक दूसरे शहर में जाकर गंदगी देखता है तो उसे अच्छा नहीं लगता। शहरवासियों के सहयोग के कारण इंदौर सातवीं बार भी स्वच्छता रैकिंग में नंबर वन आएगा। हर वार्ड में दो सफाईमित्र, एक वाहन चालक व हेल्पर का सम्मान किया गया। स्वच्छ संस्थानों में होटल सयाजी, श्रीमाया, कोकिलाबेन अस्पताल, आरटीपीसी परिसर, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, सांठा बाजार मार्केट एसोसिएशन को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

 

नहीं आए कांग्रेस पार्षद 

इस आयोजन में कांग्रेस पार्षद शामिल नहीं हुए। कांग्रेस पार्षदों के दो वार्ड के पुरस्कार की घोषणा की गई, लेकिन कोई मंच पर पुस्कार लेने नहीं आया। मेयर का कहना है कि यह स्वच्छता रैंकिंग का आयोजन था। कांग्रेस पार्षदों को इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें