फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Road Accident: इंदौर के राऊ चौराहे पर कंटेनर की टक्कर से युवती की मौत, भीड़ ने वाहन में लगाई आग

Tue, 24 Sep 2024 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर जिले के राऊ चौराहे पर कंटेनर की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई। गुस्साए लोगों की भीड़ ने कंटेनर को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राऊ चौराहे पर मंगलवार शाम एक कंटेनर की टक्कर से युवती की मौत हो गई। वह दोपहिया वाहन पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी। इस बीच पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर ने युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग गया।

विज्ञापन


इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलवाया और कंटेनर की आग बुझाई। इस हादसे के बाद  रोड पर लंबा जाम लग गया। आधे घंटे तक मार्ग का यातायात बाधित रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंदौर का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट
राऊ चौराहा इंदौर का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट है। ब्लैक स्पॉट लिस्ट में यह सबसे पहले क्रम पर है, नौ माह में इस चौराहे के आसपास अब तक दस मौत हो चुकी है। इस चौराहे पर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। आसपास की टाउनशिप के लोग भी इस चौराहे से गुजरते हैं और भारी वाहनों की आवाजाही भी यहां से होती है।
विज्ञापन


वहीं, महू में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की जान गई। तेज रफ्तार कार एक आयशर वाहन से जा टकराई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें