फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पापा लेने आ जाओ... रास्ते में मौत हो गई, बच्चों को लेना जा रहे थे रास्ते में हो गया हादसा

Sat, 16 Nov 2024 05:23 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: पत्नी और बच्चों को लेने बायपास जा रहे पिता को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। सड़क पर इंतजार करता रहा परिवार और बुरी खबर आ गई। 
 
विज्ञापन
बायपास जाते समय हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हुए एक सड़क हादसे में रमेश पिता ओंकारलाल कराड़िया (52) की मौत हो गई। शुक्रवार रात में पालदा के हनुमान मंदिर के पास यह हादसा हुआ। रमेश की पत्नी और दो बेटियां रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए कल धार गए थे। कार्यक्रम निपटने के बाद रात को करीब दस बजे लड़की ने पिता को फोन लगाया कि हम आ रहे हैं, तुम बायपास पर हमें लेने आ जाना। जब वो बायपास पर आ गए तो रमेश मोबाइक से उन्हें लेने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


परिवार इंतजार ही करता रहा
रास्ते से ही आने जाने वालों ने गंभीर हालत में रमेश को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पत्नी और बच्ची को बायपास पर ही इंतजार कर रहे थे लेकिन इसी बीच खबर आई कि पिता अस्पताल में हैं। आजाद नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पीथमपुर में ट्राले ने रौंदकर जान ली
पीथमपुर के सेक्टर एक में प्रताप स्टील चौराहे पर गुजरात के ट्राले जीजेटी-9-टी-7617 ने घाटाबिल्लौद के हुसैन पिता कालू पटेल (55) की जान ले ली। पुलिस ने ट्राला जब्त कर ड्रायवर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें