फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में यू ट्यूबर पर रेप का केस, तलाकशुदा युवती को दे रहा था शादी का झांसा

Wed, 20 Dec 2023 12:42 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 जब युवती को पता चला कि राॅबिन की सगाई हो चुकी है और वह शादी करने वाला है तो उसने थाने में जाकर शिकायत कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन
यू ट्यूबर राॅबिन जिंदल - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलाकशुदा युवती को शादी का झांसा देकर शोषण करने के मामले में चर्चित यू ट्यूबर राॅबिन जिंदल के खिलाफ पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। राॅबिन का यूट्यूब पर ओए इंदौरी चैनल है और उसके हजारो फालोअर है।

विज्ञापन


एमआईजी पुलिस ने एक तलाकशुदा युवती की शिकायत पर राॅबिन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती एक निजी कंपनी में काम करती है और राॅबिन उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था। जब युवती को पता चला कि राॅबिन की सगाई हो चुकी है और वह शादी करने वाला है तो उसने थाने में जाकर शिकायत कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सालभर से टाल रहा था शादी

16 मार्च को युवती ने थाने में शिकायत की थी, इसके बाद ओए इंदौरी के नाम से यूट्यूब पर रील्स डालने वाला राॅबिन ने पीड़िता से मिन्नतें की और शादी करने की बात कहते हुए राजीनामा कर लिया था।

युवती को सालभर से वह शादी की बात टाल रहा था और लगातार पीड़िता का शारीरिक शोषण भी कर रहा था। एक बार राजीनामा होने के बावजूद फिर मामला पुलिस तक पहुंचा तो युवती की शिकायत पर केस दर्ज हो गया। युवती एलआईजी क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहती है और राॅबिन का लगातार उसके फ्लैट पर आना जाना लगा रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें