फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Rangpanchmi: रंगपंचमी पर इंदौर में रहेगा स्थानीय अवकाश, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Sun, 16 Mar 2025 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में 19 मार्च को रंग पंचमी पर गेर निकलेगी, जिसके लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके अलावा 3 अक्टूबर को बासी दशहरा और 22 अगस्त को अहिल्या जयंती पर भी अवकाश रहेगा। यह अवकाश बैंकों और कोषालय पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
रंगपंचमी की तैयारियों को देखते हुए इंदौर का राजवाड़ा ढंक दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 19 मार्च को रंग पंचमी पर गेर निकलेगी। इस दिन कलेक्टर आशीष सिंह ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। हर साल इंदौर में रंग पंचमी पर सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित रहता है। रंगपंचमी पर इंदौर के मध्य क्षेत्र से गेर निकलती है। जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। 
विज्ञापन


रंग पंचमी के अलावा दशहरे के अगले दिन बासी दशहरे शुक्रवार तीन अक्टूबर को भी अवकाश रहेगा। इसके अलावा अहिल्या जयंती 22 अगस्त को आधे दिन का अवकाश घोषित होगा। इस दिन इंदौर में गांधी हाल से राजवाड़ा तक देवी अहिल्या की पालकी निकलती है। स्थानीय अवकाश बैंकों और कोषालय पर लागू नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- इस साल नहीं निकलेगी रसिया कॉर्नर की गेर, देखिए बाकी गेर की कैसी हैं तैयारियां
विज्ञापन


क्या होगा इंदौर की रंगपंचमी में
रंगपंचमी के अवसर पर 19 मार्च को शहर में पारंपरिक गेर का भव्य आयोजन किया जाएगा। इंदौर की गेर में लाखों लोग शिरकत करते हैं। पश्चिम क्षेत्र में निकलने वाली गेर टोरी कॉर्नर चौराहे से शुरू होकर राजवाड़ा पहुंचेगी और फिर अपने निर्धारित स्थान पर वापस लौटेगी। इस आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार गेर में मिसाइलों से रंग उड़ाने की विशेष व्यवस्था की गई है। इससे रंगों की बौछार का एक अनूठा और मनोरम दृश्य उपस्थित लोगों को देखने को मिलेगा।

पुख्ता रहेगी सुरक्षा 
चैंपियंस ट्राफी के बाद महू में हुई हिंसा से सबक लेते हुए इस बार पुलिस और प्रशासन इंदौर में कोई भी कोताही बरतने के मूड में नहीं है। गेर के मार्ग और इंतजामों को लेकर अधिकारी लगातार दौरे कर रहे हैं और तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। इंदौर में परंपरागत रूप से निकलने वाली रंगपंचमी की गेरों के आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रंगपंचमी की गेर में जमीन से आसमान तक नजर, जनता का हर मूवमेंट होगा रिकॉर्ड, छतों की ऑनलाइन बुकिंग

भोपाल में घोषित हो चुका अवकाश
राज्य शासन द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश के तहत 19 मार्च को बुधवार रंगपंचमी पर भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी तरह गणेश चतुर्थी बुधवार 27 अगस्त 2025 को स्थानीय अवकाश घोषित किया हैं एवं भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस 03 दिसम्बर 2025 (केवल भोपाल शहर के लिए) स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें