फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में राहुल की मौजूदगी का विरोध, रात को सड़कों पर लगे झूठ की गूंज के होर्डिंग

Sat, 19 Sep 2026 09:46 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दौर में शनिवार को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शुक्रवार रात शहर में सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया। कार्यक्रम के विरोध में शहर के प्रमुख मार्गों पर 100 से ज्यादा होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इंदौर में राहुल की मौजूदगी का विरोध - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ में शामिल होने वाले हैं। इस आयोजन के विरोध में शहर में शुक्रवार रात कई मार्गों पर होर्डिंग और पोस्टर लग गए। इनमें राहुल गांधी की अब तक की गई रैलियों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन


होर्डिंग किसने लगाए, इसका उल्लेख नहीं किया गया है। होर्डिंग में ‘छात्रों की गूंज’ के 40 दावों के पर्दाफाश का जिक्र किया गया है। इन होर्डिंग में एक क्यूआर कोड भी दिया गया है। होर्डिंग में राहुल गांधी के दो फोटो के साथ चार रैलियों की पड़ताल का दावा किया गया है।

100 से ज्यादा होर्डिंग

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के विरोध में इंदौर में 100 से ज्यादा होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर चर्चा है। राहुल गांधी के विरोध को लेकर कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इंदौर में इस तरह विरोध की परिपाटी नहीं रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस विरोध के पीछे भाजपा का हाथ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखला गई है और देश के युवाओं का वे नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को राहुल गांधी का फोबिया हो गया है।

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि इंदौर में राहुल गांधी की शनिवार को सभा है। एक लाख से ज्यादा युवाओं ने इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। आयोजन स्थल पर बारिश को देखते हुए वाटरप्रूफ डोम भी बनाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें