फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सिंहस्थ से पहले मेट्रो ट्रेन को 25 किलोमीटर हिस्से मेें चलाने की तैयारी,आठ स्टेशन हो रहे तैयार

Sat, 27 Jul 2024 06:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस साल रेडिसन चौराहे तक के ट्रायल रन की तैयारी हो रही है। सिंहस्थ से पहले खजराना रिंग रोड तक का काम पूरा कर मेेट्रो के नियमित संचालन को लेकर चर्चा हुई है। डिपो से रिंग रोड तक के आठ मेट्रो स्टेशनों का काम भी पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
बस स्टेशन और मेट्रो स्टेशन को जोड़ने का काम जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के पहले इंदौर में 25 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन के संचालन की तैयारी की जा रही है। गांधी नगर मेेट्रो स्टेशन से खजराना रिंग रोड तक के काम को पूरा करने पर फोकस हैै। इसके अलावा एयरपोर्ट से गांधी नगर डिपो तक के ट्रेक को भी जोड़ा जा सकता है,ताकि सिंहस्थ में ने वाले भक्तों को मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिल सके।

 

उज्जैन मेें डेढ़ माह तक लगने वाले सिंहस्थ मेले मेें शामिल होने वाले ज्यादातर भक्त इंदौर होकर उज्जैन जाते है। अनुमान है कि मेला अवधि में इंदौर मेें 80 हजार से ज्यादा भक्त आ सकते है। तब ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए मेट्रो के संचालन की योजना बनाई हैै। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पिछले साल चार किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन था।

 

इस साल रेडिसन चौराहे तक के ट्रायल रन की तैयारी हो रही है। सिंहस्थ से पहले खजराना रिंग रोड तक का काम पूरा कर मेेट्रो के नियमित संचालन को लेकर चर्चा हुई है। डिपो से रिंग रोड तक के आठ मेट्रो स्टेशनों का काम भी पूरा करने को कहा गया है।

 

इंदौर विकास प्राधिकरण ने एमआर-10 ब्रिज के पास एक इंटर स्टेट बस स्टेशन भी बनाया है। इस स्टेशन का सिंहस्थ के समय सबसे ज्यादा उपयोग किया जाएगा। इस स्टेशन की क्षमता डेढ़ सौ बसों की है। इस स्टेशन को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने का काम भी जारी हैै, ताकि बस स्टेशन पर उतरने वाले यात्री मेट्रो ट्रेेन में यात्रा कर उज्जैन रोड की तरफ जा सके,क्योकि सिंहस्थ के दौरान इंदौर-उज्जैैन रोड पर अस्थाई बस स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट तैयार

इंदौर के मध्य हिस्सेे में जनप्रतिनिधियों के सुझाव के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नए सिरे से सर्वे के निर्देश दिए थे। यह सर्वेे पूरा हो चुका है और जल्दी ही रिपोर्ट नगरीय प्रशासन विभाग को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर बदलाव करना है या नहीं। यह फैसला विभाग को लेना है।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें