फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Plantation: 51 लाख पौधे लगाने के लिए 20 करोड़ रुपए का बजट, कांग्रेस बोली नए घोटाले की तैयारी

Wed, 19 Jun 2024 09:36 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

indore plantation - इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने का अभियान चल रहा है। सीएम मोहन यादव ने इसके लिए 20 करोड़ रुपए बजट भी आवंटित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भाजपा सरकार और प्रशासन 51 लाख पौधे लगाने की मुहिम चला रहा है। सीएम मोहन यादव ने इसके लिए 20 करोड़ रुपए का बजट भी देने की बात कही है। अब कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा के अन्य घोटालों की तरह यह indore plantation भी एक बड़ा घोटाला होगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि यह फंड भी इंदौर नगर निगम के अन्य भ्रष्टाचार की तरह घोटाले की भेंट चढ़ जाएगा। कांग्रेस का तर्क है कि जब इंदौर में 51 लाख पौधे लगाने की जगह ही नहीं है तो फिर इतने पौधे आखिर लगेंगे कहां। साफ दिख रहा है कि इसमें भी बड़ा घोटाला किया जाएगा। इंदौर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि इंदौर शहर में 51 लाख पौधे नहीं लग सकते। कई विशेषज्ञ भी यह बात बता चुके हैं। अब यदि इंदौर में इतनी जगह ही नहीं है तो यह पौधरोपण का इवेंट किस आधार पर किया जा रहा है। 

पौधों की जिओ टैगिंग करें
चिंटू चौकसे ने कहा कि यदि भाजपा के नेता और प्रशासन सच में 51 लाख पौधे लगा रहा है तो हर पौधे की जिओ टैगिंग करे। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा। 
विज्ञापन


इतनी जगह तो मास्टर प्लान में भी नहीं
वहीं समाजसेवी किशोर कोडवानी का दावा है की 51 लाख पेड़ लगाने के लिए जितनी जमीन की आवश्यकता है उतनी जगह तो इंदौर के मास्टर प्लान में भी नहीं है। इंदौर में ज्यादा से ज्यादा तीन लाख पौधे लगाए जा सकते हैं। इससे ज्यादा पौधे लगाना इंदौर में संभव नहीं है। इसलिए कहीं न कहीं यह दावा गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें