फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में लिफ्ट के खुले डक्ट में भरे पानी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

Wed, 04 Sep 2024 11:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शिवा को अपना छोटा भाई नजर नहीं आया तो उसने मां को इस बारे में बताया। मां ने इधर-उधर खोजा। इसके बाद विशाल को फोन लगाकर सूचना दी। विशाल ने उसकी तलाश की। लिफ्ट की डक्ट में से उसने झांका तो वह नीचे डक्ट में भरे पानी में दिखा।
विज्ञापन
डक्ट में गिरने से मासूम की मौत। - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट के लिए बनाए खुले डक्ट में जमा बारिश के पानी में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपने भाई के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अपने डक्ट के पास आ गया। भाई का उसकी तरफ ध्यान नहीं था। इसी दौरान वह डक्ट में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह घटना इंदौर के निपानिया क्षेत्र की द एड्रेस टाउनशिप में हुई। यहां विशाल पटेल चौकीदारी करता है और अपने पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। विशाल किसी काम से घर से बाहर गया था और पत्नी खाना बना रहती थी। बड़ा बेटा शिवा और  डेढ़ वर्षीय रियांश निर्माणाधीन बिल्डिंग में खेल रहे थे। रियांश खेलते-खेलते डक्ट में गिर पड़ा। जब शिवा को अपना छोटा भाई नजर नहीं आया तो उसने मां को इस बारे में बताया। मां ने इधर-उधर खोजा। इसके बाद विशाल को फोन लगाकर सूचना दी। विशाल ने उसकी तलाश की और लिफ्ट के डक्ट में से उसने झांका तो वह नीचे पानी में डूबा दिखा। 

विशाल ने तुरंत उसे निकाला और अस्पताल लेकर गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विशाल का परिवार खरगोन जिले के भगवानपुरा में रहता है। वह रोजगार के सिलसिले में इंदौर आया था और कुछ दिनों पहले ही पत्नी और बच्चों को साथ रहने के लिए लाया था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें