फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samvad: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- इंदौर जैसा पोहा मेरे घर में भी बनता है

Tue, 03 Sep 2024 09:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इंदौर का पोहा सबसे फेमस है। वैसा पोहा मेरे घर में बनता है। उन्होंने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा के कारण आज कल बड़ा झंझट हो गया है। लेकिन इंदौर की सराफा चौपाटी में व्यजंनों का स्वाद लेने मैं गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री, नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में मंगलवार को गुरुग्राम (हरियाणा) में केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश के विकास, राजनीति के अलावा खानपान से जुड़े किस्से भी साझा किए। साथ ही स्वाद की राजधानी इंदौर का भी जिक्र करना नहीं भूले।

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि इंदौर का पोहा सबसे फेमस है। वैसा पोहा मेरे घर में बनता है। उन्होंने कहा कि जेड प्लस सुरक्षा के कारण आज कल बड़ा झंझट हो गया है। लेकिन इंदौर की सराफा चौपाटी में व्यजंनों का स्वाद लेने मैं गया था। मैंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कहा था, जब रात को भीड़ कम हो जाए तो सराफा चौपाटी जाएंगे।

मंत्री गडकरी ने कहा कि वे खान-पान के शौकिन हैं। जब वे पिछली बार इंदौर आए थे तो उनका वजह 135 किलो था। अब वजन 89 किलो रह गया है। मेरा खाना कम हुआ है, लेकिन खाने की नीयत कम नहीं हुई। उन्होंने मुस्कुराते हुए यह भी कहा कि संवाद कार्यक्रम में आने से पहले वे बड़ा पाव खाकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें