फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अब इंदौर की चंदन नगर लिंक रोड के लिए हटेंगे बाधक निर्माण, 100 फीट होगी चौड़ाई; ब्रिज को लेकर चर्चा तेज

Sun, 05 Apr 2026 09:24 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

निर्माण कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में बड़ा गणपति चौराहे पर बनने वाले ब्रिज को लेकर भी चर्चा हुई। चौराहे पर छह मीटर गहराई में सीवरेज लाइन बिछाई गई है, जबकि नर्मदा लाइन भी गुजर रही है। ब्रिज बनाने से पहले उन्हें शिफ्ट करना होगा। 
विज्ञापन
विकास कार्यों को लेकर बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदन नगर क्षेत्र में प्रस्तावित रिंग रोड का निर्माण भले ही नहीं हो पाया हो, लेकिन अब नगर निगम इसे लिंक रोड के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, सड़क की चौड़ाई को लेकर स्थानीय रहवासियों में असंतोष है। चौड़ाई कम करने की मांग को लेकर चंदन नगरवासी पहले ही प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


नगर निगम का लक्ष्य है कि बारिश से पहले सड़क निर्माण में बाधा बनने वाले हिस्सों को हटाकर कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। प्रस्तावित 100 फीट चौड़ी इस सड़क की जद में डेढ़ सौ से अधिक निर्माण आ रहे हैं, जिनमें से अधिकांश चंदन नगर क्षेत्र में हैं। यह सड़क चंदन नगर चौराहा से कालानी नगर ब्रिज तक बनाई जानी है।

इस सड़क की कार्ययोजना को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बैठक में समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लिंक रोड के साथ-साथ चंदन नगर क्षेत्र में प्रस्तावित ब्रिज का निर्माण भी इंदौर विकास प्राधिकरण  शुरू करे, ताकि सिंहस्थ से पहले आवश्यक सड़क और पुल निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकें।
विज्ञापन


इंदौर विकास प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित बैठक में बड़ा गणपति चौराहे पर बनने वाले ब्रिज को लेकर भी चर्चा हुई। यहां लगभग छह मीटर गहराई में सीवरेज लाइन बिछी हुई है, साथ ही नर्मदा पाइपलाइन भी गुजर रही है। ब्रिज निर्माण से पहले इन लाइनों को शिफ्ट करना अनिवार्य होगा, जिसमें समय लगने के साथ-साथ ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता भी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें- MP Weather News: आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर

यह कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए- मंत्री
मंत्री विजयवर्गीय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, क्योंकि बारिश के दौरान लाइन शिफ्टिंग संभव नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्य में देरी हुई तो ब्रिज निर्माण प्रभावित होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ढाई वर्ष बाद आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले से पहले इस ब्रिज का निर्माण आवश्यक माना जा रहा है, क्योंकि बड़ा गणपति मार्ग पर मेले के दौरान यातायात का दबाव बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें