फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में ट्रैफिक के बीच युवती का रील स्टंट, रेड सिग्नल होने पर जेब्रा क्रासिंग पर लेटी युवती

Sat, 22 Aug 2026 06:54 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

लेटर्न चौराहे पर एक युवती ने ट्रैफिक सिग्नल के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर अलग-अलग पोज दिए। युवती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत में आ गई और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इंदौर में ट्रैफिक के बीच युवती का रील स्टंट - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फॉलोअर बढ़ाने और वायरल होने के लिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं चूक रहे हैं और उन्हें फिर पुलिस कार्रवाई का शिकार भी होना पड़ता है। इंदौर के लेटन चौराहे पर एक युवती ने ट्रैफिक के बीच रील शूट की। शाम के समय वह वीडियोग्राफर के साथ आई और जैसे ही सिग्नल रेड हुआ, वह जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर पोज देने लगी।

विज्ञापन

 

ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े वाहन चालक भी आश्चर्य में पड़ गए कि आखिर युवती को क्या हो गया, लेकिन जब वह अलग-अलग पोज देने लगी तो वे भी समझ गए कि ये सब रील के चक्कर में हो रहा है। ब्लैक और ब्राउन कलर के कपड़े पहनकर रील बनाने आई युवती का नाम प्रकृति है। उसके इंस्टाग्राम पर आठ हजार फॉलोअर हैं, लेकिन इस रील शूट के बाद अचानक उसके फॉलोअर की संख्या बढ़ गई।
 

उधर, रील के लिए युवती की इस सनक को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने कहा है कि ट्रैफिक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। घटना शुक्रवार के पहले की है।

विज्ञापन

 

जेब्रा क्रॉसिंग पैदल यात्रियों के सड़क पार करने के लिए होती है। इस तरह फोटो के लिए जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इस मामले में युवती के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
 

आपको बता दें कि इंदौर के रसोमा लेबोरेटरी चौराहे पर भी पिछले साल रील बनाने के लिए एक युवती ने सड़क पर जंप लगाई थी। उसके बाद पुलिस ने उसे नोटिस दिया था, तो उसने माफी मांगी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें