फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मां काम पर गई और फंदे पर झूल गया बेटा, 8वीं कक्षा में पढ़ रहा था

Sun, 05 Jan 2025 01:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: शाम को उसके पिता जब काम से लौटे, तो उन्होंने बेटे को फांसी पर लटका पाया। परिवार ने तुरंत अमित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
 
विज्ञापन
अमित - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलासिया इलाके में 15 वर्षीय नाबालिग अमित, जो 8वीं कक्षा का छात्र था, ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेला था, क्योंकि उसकी मां काम पर गई हुई थी। शाम को उसके पिता जब काम से लौटे, तो उन्होंने बेटे को फांसी पर लटका पाया। परिवार ने तुरंत अमित को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


बड़ी बहन भी काम करती है
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अमित परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन काम करती है, जबकि पिता चौकीदार और मां घरेलू काम करती हैं। परिवार के बयान में किसी तरह के दबाव या परेशानी की बात सामने नहीं आई है। 

नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और परिवार से बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें