इंदौर में भी तेज हो रहा विरोध।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के विरोध में रीगल चौराहे पर प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस आयोजन में अखिल भारतीय संयुक्त अभियान समिति, अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन, ऑल इंडिया लायर्स यूनियन, इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस सेवा, धार जिला एटक समिति, अखिल भारतीय किसान सभा, संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्य शामिल हुए।
जल, जंगल और जमीन को बड़ा खतरा
प्रदर्शनकारियों ने रासायनिक कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे पीथमपुर के साथ ही इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के जलसंसाधन और खेती को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा है। यह निर्णय क्षेत्र की जल, जंगल और जमीन के लिए खतरा है। सरकार को जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।
यह मौजूद रहे
प्रदर्शन में डॉ भरत छापरवाल, ओपी जोशी, श्याम सुंदर यादव, रामबाबू अग्रवाल, रुद्रपाल यादव, मुनीर भाई, रामस्वरूप मंत्री, अरविंद पोरवाल, शिवाजी मोहिते, पीयूष लाकरा, भागीरथ कच्छवाह, सोनू शर्मा, सत्यनारायण वर्मा, राहुल निहोरे, अरुण चौहान, हरिओम सूर्यवंशी, रमेश झाला, चुन्नी लाल वाधवानी, सीएल शेरावत सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।