फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महिला ने वसूलीबाज को दबोचा, मंदिर के पास लगे ठेलेवालों से रुपए मांग रहा था निगम कर्मचारी

Sat, 05 Oct 2024 03:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर

सार

इंदौर नगर निगम का कर्मचारी बिजासन माता मंदिर के आसपास लगे ठेलेवालों से पैसे मांग रहा था, एक महिला ने सड़क पर ही उसकी पोल खोल दी। 
 
विज्ञापन
महिला का गुस्सा देखकर निगम कर्मचारी माफी मांगने लगा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम का एक कर्मचारी बिजासन माता मंदिर के आसपास लगे ठेलेवालों से पैसे मांग रहा था। यह ठेलेवाले नवरात्रि में माता का पूजा का सामान बेचने के लिए मंदिर के आसपास खड़े रहते हैं। नगर निगम का एक कर्मचारी वहां पर आया और ठेलेवालों से 20-20 रुपए की मांग करने लगा। इस दौरान एक महिला आई और तुरंत उसने कर्मचारी को ठेलेवालों के सामने डांट लगाई। उसने पूछा कि किसने तुम्हें गरीब ठेलेवालों से रुपए मांगने के लिए कहा है। महापौर ने कहा है या नगर निगम के किसी अधिकारी ने कहा है। इस पर कर्मचारी हाथ जोड़ने लगा। इस पर भी महिला रुकी नहीं और कर्मचारी को डांटती रही। आसपास के ठेलेवाले इकट्ठे हो गए और कर्मचारी को घेर लिया। डरकर कर्मचारी वहां से भागने लगा। ठेलेवालों ने कुछ देर तक उसका पीछा किया लेकिन वह तेजी से भाग गया। इसके बाद महिला ने ठेलेवालों को समझाया कि इस तरह से किसी से डरकर अपनी मेहनत की कमाई न दें। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
महिला द्वारा कर्मचारी को डांट लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। अमर उजाला ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम कमिश्रन शिवम वर्मा को यह वीडियो भेजकर इसकी पुष्टि करने का प्रयास किया लेकिन दोनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 

वसूली कर रहा था कर्मचारी
शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष सोनाली मिमरोट ने बताया कि वीडियो सही है। वह कर्मचारी कई दिनों से वहां पर वसूली कर रहा था। इंदौर शहर महिला कांग्रेस महासचिव पूनम खंडेलवाल ने उसे रंगेहाथों पकड़ा। नगर निगम को उस कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें