फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: चिड़ियाघर में आए तीन नन्हे मेहमान, कैमरे में कैद हुआ मां की ममता का दुर्लभ नजारा

Thu, 22 Jan 2026 11:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के प्राणी संग्रहालय में सफेद बाघिन पहर ने तीन शावकों को जन्म दिया है जिनमें दो सफेद और एक सामान्य रंग का है। शावकों के जन्म के बाद बाघिन द्वारा उनकी देखभाल करने के ममता भरे दृश्य कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शावकों के साथ बाघिन पहर। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय से खुशखबरी आई है। यहां सफेद बाघिन पहर ने तीन नन्हे शावकों को जन्म दिया है। चार दिन की लगातार मेहनत के बाद फोटोग्राफर जयेश मालवीय ने यह तस्वीरें ली हैं। तस्वीरों में देखिए पहर कैसे मुंह में दबाकर अपने बच्चों को घुमा रही है, उनका ख्याल रख रही है...
विज्ञापन

2 of 6
नन्हे शावकों को मुंह में दबाया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इन नए मेहमानों के आगमन से चिड़ियाघर प्रबंधन और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार इन शावकों का जन्म लगभग पांच दिन पहले हुआ था लेकिन सुरक्षा और एकांत के कारण इन्हें अब देखा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
तीन शावकों में रंगों का अनूठा मिश्रण - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शावकों के अनूठे रंग
बाघिन पहर द्वारा दिए गए तीन शावकों में रंगों का अनूठा मिश्रण देखने को मिला है। इन तीन शावकों में से दो सफेद रंग के हैं जबकि एक शावक सामान्य पीले और काली धारियों वाला है। फिलहाल तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं और वे अपनी मां की देखरेख में सुरक्षित हैं। इन नए सदस्यों के आगमन के साथ ही इंदौर चिड़ियाघर में बाघों की कुल संख्या अब बढ़कर 10 हो गई है।

यह भी पढ़ें...
Indore News: पारा लगातार उछल रहा, ठंड गायब, दोपहर में छूट रहे पसीने

4 of 6
शावकों की तस्वीरें कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मां की ममता का अनूठा दृश्य
गुरुवार सुबह बाड़े में ममता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। शावक जन्म के बाद से ही बाड़े के भीतरी हिस्से में घनी घास के बीच छिपे हुए थे। सुबह के समय बाघिन पहर अपने नन्हे शावकों को मुंह में दबाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती दिखाई दी। बाघिन का यह स्वाभाविक व्यवहार और अपने बच्चों के प्रति उसकी सतर्कता चिड़ियाघर के कर्मचारियों के लिए भावुक कर देने वाला पल था।
विज्ञापन

5 of 6
फिलहाल पर्यटकों को इनसे दूर रखा गया है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
कैमरे में कैद हुई दुर्लभ तस्वीरें
सभी पिछले चार दिनों से इन शावकों की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे। काफी धैर्य और कड़ी मेहनत के बाद गुरुवार को बाघिन और उसके शावकों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिड़ियाघर में बाघों की कुल संख्या अब बढ़कर 10 हो गई है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तस्वीरों में बाघिन कभी अपने बच्चों को मुंह में उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाती दिख रही है तो कभी उन्हें स्नेह पूर्वक सहलाते हुए नजर आ रही है। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल पर्यटकों को इनसे दूर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें