फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में बने 5 नए बिजली जोन, सिंहस्थ 2028 के लिए बनेंगे स्पेशल डिविजन

Sat, 22 Nov 2025 05:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 5 नए जोन बनाने का फैसला किया है, जिससे कुल जोन की संख्या 35 हो जाएगी। 
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इंदौर शहर में बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अहम फैसले लिए हैं। अब शहर में बिजली वितरण मौजूदा 30 जोन की जगह 35 जोन से किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के विस्तार और नई कॉलोनियों की जरूरतों को देखते हुए अंडर ग्राउंड बिजली लाइनों की देखरेख और सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए अलग डिविजन बनाए जाएंगे। यह निर्णय कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: नंदबाग रोड होगा गुलजार, 150 निर्माण तोड़ने के बाद अब बन रही 100 फीट चौड़ी सड़क

नए जोन का गठन और उद्देश्य
कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शहर में पांच नए जोन बनाए जाएंगे। इनमें तुलसी नगर, मांगलिया शहरी जोन, सिलिकॉन सिटी जोन, बिलावली जोन और नंदबाग जोन शामिल हैं। इन नए जोनों का उद्देश्य मौजूदा बिजली जोन के उपभोक्ताओं का भार कम करना और नजदीकी नए जोन के माध्यम से त्वरित बिजली सेवा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


अंडर ग्राउंड लाइन और सिंहस्थ के लिए विशेष व्यवस्था
मीटिंग में अंडर ग्राउंड लाइन सब डिविजन (यूजीएन) बनाने का भी निर्णय लिया गया। यह डिविजन स्मार्ट सिटी, अन्य इलाकों और नई कॉलोनियों की अंडर ग्राउंड लाइनों के संधारण का काम देखेगा। इसके अलावा, वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ के लिए एक विशेष डिविजन बनाया जाएगा, जिसकी अनुमति सिंहस्थ की समाप्ति तक रहेगी। वहीं, नए जोन और अंडर ग्राउंड सब डिविजन की मंजूरी फिलहाल आगामी एक वर्ष के लिए दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों की उपस्थिति
मीटिंग की अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा सचिव और बिजली वितरण कंपनियों के अध्यक्ष अविनाश लावनिया ने की। इस दौरान वित्त विभाग के आरआर मीणा, प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के ओएसडी वीके गौड़, डॉ. अरूणा तिवारी, डॉ. प्रशांत सालवान, मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता और मुख्य अभियंता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें