इंदौर में पानी की बर्बादी पर 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। कांग्रेस ने गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक महारैली निकाली। बाजारों में ट्रैफिक जाम बढ़ा और सुपर कॉरिडोर पर 20 हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई।
इंदौर में जल संरक्षण के लिए नगर निगम ने पानी की बर्बादी पर चालानी कार्रवाई शुरू की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर आरआर कैट रोड पर दुकान के बाहर पाइप से पानी बहाने पर 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया और लोगों से अपील की गई।
इंदौर में मंगलवार को कांग्रेस ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों और मतदाता सूची बदलावों के विरोध में सुबह 11 बजे गांधी भवन से कलेक्टोरेट तक जनसंघर्ष महारैली निकाली। इसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने की मांग भी गई।
देवास के चंदाना और बिंजाना गांव में 20 दिन के भीतर हुई 13 मौतों के मामले में अब अवैध शराब का नेटवर्क सामने आया है। पुलिस ने दो वाइन शॉप के मैनेजरों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 54 लीटर शराब जब्त की गई है।