फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: फर्जी टिकट के साथ एयरपोर्ट पर दो यात्री गिरफ्तार, जम्मू जाना चाहते थे

Sun, 17 Dec 2023 02:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जब टिकट एयरलाइंस के कर्मचारियों ने देखा तो उन्हे टिकट के फर्जी होने की आशंका लगी।उन्होंने पीएनआर नंबर और यात्री लिस्ट देखी तो दोनों का उसमें नाम नहीं था। पीएनआर और दूसरे डेटा भी मेल नहीं खा रहे थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर दो फर्जी यात्री गिरफ्तार - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा में धार के दो युवकों ने सेंध लगाई है। दोनो युवक यात्री बनकर जम्मू की यात्रा फर्जी टिकट से करना चाहते थे। दोनों पहले गेट से भीतर चले गए। जहां सीआरपीएफ के जवान टिकट जांचते हैै। कंपनी के काउंटर पर जांच में टिकट फर्जी निकला। इसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने दोनो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया।दोनों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

ई टिकट का किया था इस्तेमाल

फर्जी टिकट से यात्रा करने के लिए एयरपोर्ट में घुसे धार निवासी अभिषेक कनेरिया और उसके साथी मुकेश ने एंट्री गेट पर सीआरपीएफ के जवानों को ई टिकट दिखाया। वे सुबह साढ़े सात बजे पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनो को जम्मू जाना है।एक युवक एयरपोर्ट से बाहर जाने के लिए आगे बढ़ा तो सीआरपीएफ के जवान ने कहा कि टिकट एयरलाइंस के काउंटर पर दिखाने के बाद ही कही जा सकते है।

एयरपोर्ट के बाहर जाने की कोशिश मेें खुली पोल

जब टिकट एयरलाइंस के कर्मचारियों ने देखा तो उन्हे टिकट के फर्जी होने की आशंका लगी।उन्होंने पीएनआर नंबर और यात्री लिस्ट देखी तो दोनों का उसमें नाम नहीं था। पीएनआर और दूसरे डेटा भी मेल नहीं खा रहे थे।

विज्ञापन


इसके बाद सीआरपीएस के जवानों ने दोनों को एयरपोर्ट मेें बैठा लिया और एरोड्रम थाने को सूचना दी। पुलिस ने दोनों युवकों को धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार कर लिया हैै। दोनों से पूछताछ कर यह पता किया जा रहा है कि फर्जी टिकट उन्हें किसने बनाकर दिया था और वे जम्मू क्यों जाना चाहते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें