फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 40 दिन बाद भी हुकमचंद मिल मजदूरों के खाते में नहीं पहुंची राशि, इंतजार कर रहे तीन श्रमिकों की मौत

Sun, 04 Feb 2024 02:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

40 दिन से श्रमिक अपने हक के पैसे का इंतजार कर चुके है। शपथ पत्र और अन्य दस्तावेज भी जमा कराने वाले श्रमिकों में से तीन श्रमिकों की 40 दिन की अवधि मेें मौत हो गई। उनके परिजन को कहना है कि उनकी आंखों के सामने पैसा आ जाता तो मौत आने से पहले खुशी होती।
 
विज्ञापन
हुकमचंद मिल के तीन श्रमिकों की हो चुकी है मौत। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हाऊसिंग बोर्ड ने 457 करोड़ रुपये हुकमचंद मिल के परिसमापक के खाते में जमा करा दिए। 40 दिन पहले 25 दिसंबर को इंदौर में हुए आयोजन में एक क्लिक से राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जमा कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों से वर्चुअली बात की, लेकिन एक भी मजदूर के खाते में पैसा नहीं पहुंचा।

40 दिन से श्रमिक अपने हक के पैसे का इंतजार कर चुके है। शपथ पत्र और अन्य दस्तावेज भी जमा कराने वाले श्रमिकों में से तीन श्रमिकों की 40 दिन की अवधि मेें मौत हो गई। उनके परिजन को कहना है कि उनकी आंखों के सामने पैसा आ जाता तो मौत आने से पहले खुशी होती।

विज्ञापन



सुभाष नगर में रहने वाले जगदीश सिंह जादौन मिल परिसर में रविवार को होने वाली साप्ताहिक मीटिंग में जाते थे। उन्होंने फार्म भी भर दिया था, लेकिन राशि अाती, उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। नेहरू नगर में रहने वाले लादू सिंह भाटी भी हुकमचंद मिल के श्रमिक थे।
 

24 जनवरी को उनकी भी मौत हो गई। उनके खाते में भी पैसा नहीं आया। श्रमिक चंद्रकांत गिरी मिल बंद होने के बाद अपने परिवार के साथ औरंगाबाद में रहने लगे थे। 9 जनवरी को फार्म भरने इंदौर आए थे। समिति के पदाधिकारियों से मिले।पुराने दिन याद किए। 1 फरवरी को चंद्रकांत के परिजनों का फोन पदाधिकारियों के पास आया चंद्रकांत के निधन की जानकारी दी।

विज्ञापन

 

हुकमचंद मिल समिति के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवंश ने कहा कि तीन हजार से ज्यादा श्रमिकों के फार्म जमा हो चुके है। कोर्ट ने समिति भी बना दी है,लेकिन 40 दिन बीतने के बावजूद एक भी श्रमिक को भुगतान नहीं हुुआ है। इस दौरान तीन श्रमिकों की मौत हो चुकी है। कमेटी को सत्यापन का काम जल्दी करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें