सेंट्रल इंडिया और विशेष रूप से इंदौर, अपने परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के मामले में एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभरा है। शहर में वित्तीय समझदारी और ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों के कारण टर्म इंश्योरेंस और इंश्योरेंस कम इन्वेस्टमेंट पॉलिसी, दोनों को अपनाने में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। यह बातें पॉलिसीबाजार में लाइफ इंश्योरेंस के प्रोडक्ट हेड समीप सिंह ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान साझा कीं। उन्होंने बताया कि इंश्योरेंस का 40% बिजनेस अभी भी व्यक्तिगत बैठकों के जरिए होता है, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है।
वित्तीय जागरूकता में जबरदस्त उछाल
समीप सिंह ने बताया कि 2022 और 2025 के बीच, लाइफ इंश्योरेंस और लंबे समय के बचत विकल्पों के बारे में जानकारी और सलाह लेने वाले लोगों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। यह वृद्धि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म में बढ़ते विश्वास और लोगों की बढ़ती वित्तीय जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पिछले तीन साल में, सेंट्रल इंडिया में इन्वेस्टमेंट उत्पादों और टर्म इंश्योरेंस दोनों श्रेणियों में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है। सेंट्रल इंडिया में कुल बिक्री 2021 से तीन गुना बढ़ गई है, जो डिजिटल-फ़र्स्ट इंश्योरेंस प्लेटफ़ॉर्म में ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को साफ दर्शाता है।
यह भी पढ़ें...
Indore News: देश का पहली डिजिटल सिटी बनेगा इंदौर, पायलेट प्रोजेक्ट सफल, अब तीन वार्डो में पते लगाने की तैयारी
युवाओं और HNI का बढ़ा फोकस
आंकड़े बताते हैं कि इंश्योरेंस खरीदने वालों में युवाओं की संख्या बढ़ी है। 25 से 40 वर्ष की उम्र के ग्राहकों की हिस्सेदारी 2022 से लगभग 13% बढ़ी है, जो वर्किंग प्रोफेशनल्स में बढ़ती वित्तीय जागरूकता को दर्शाता है। बचत योजनाओं में, एचएनआई (HNI) ग्राहक अब कुल खरीदारी के पांचवें हिस्से (1/5) में योगदान करते हैं, जो 2023 के स्तर से तीन गुना है। यह दिखाता है कि लोग अब अपनी कमाई को सोच-समझकर और अपने लक्ष्य के हिसाब से निवेश करना पसंद कर रहे हैं।
रिटायरमेंट और 'वेवर ऑफ प्रीमियम' की धूम
भविष्य की प्लानिंग को लेकर भी इंदौरी सजग हुए हैं। 2022 से रिटायरमेंट योजनाओं को लेकर ग्राहकों की पूछताछ में पांच गुना वृद्धि हुई है। एक खास ट्रेंड 'वेवर ऑफ प्रीमियम' वाली पॉलिसियों में देखा गया है, जो ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं। ये कुल खरीदारी का लगभग एक-चौथाई (1/4) हिस्सा है। इस सुविधा के अंतर्गत बीमाकर्ता ग्राहक की अनुपस्थिति में उसकी ओर से प्रीमियम का भुगतान करते हैं।