फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दोस्तों से मिलने आए छात्र के साथ हुआ खौफनाक हादसा, कार की टक्कर से गई जान

Mon, 01 Dec 2025 11:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में सागर निवासी 22 वर्षीय छात्र संस्कार तिवारी की मौत हो गई। वह अपने दोस्त को छोड़कर लौट रहा था तभी एक अज्ञात कार ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र सागर जिले का रहने वाला था और अपने दोस्तों से मिलने इंदौर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore:एबी रोड के खलघाट नाके पर किसानों का चक्काजाम, वाहनों को रोका, ट्रैफिक दूसरे रुटों पर डायवर्ट

दोस्त को छोड़ने गया था संस्कार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान संस्कार तिवारी (22) निवासी बंदरी, जिला सागर के रूप में हुई है। रविवार देर रात वह अपनी स्पोर्ट्स बाइक से अपने दोस्त प्रवीण को छोड़ने आया था। दोनों हंस ट्रेवल्स ऑफिस के पास रुके थे। प्रवीण वहां उतरकर अपने किसी अन्य दोस्त को फोन लगाने लगा। इसी बीच संस्कार वहां से वापस लौटने के लिए अपनी बाइक मोड़ने लगा। जैसे ही उसने टर्न लिया, एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराई बाइक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संस्कार बाइक समेत उछलकर डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। कुछ देर बाद जब प्रवीण ने सड़क पर लोगों की भीड़ देखी, तो वह भागकर मौके पर पहुंचा। वहां संस्कार लहूलुहान हालत में पड़ा था। दोस्तों की मदद से उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
संस्कार के दोस्त आयुष ने बताया कि संस्कार अपने दोस्तों से मिलने के लिए ही सागर से इंदौर आया था। वह भंवरकुआ इलाके में दोस्तों के फ्लैट पर रुका हुआ था। उसके परिवार में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और वे तुरंत इंदौर के लिए रवाना हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें