फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 111 फीट का रावण 40 सेकंड में खाक, लाखों भक्तों ने एक साथ लगाए जयकारे

Sat, 12 Oct 2024 10:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

इंदौर में 15 प्रमुख स्थानों पर रावण दहन रात दस बजे तक हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दशहरा मैदान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
दशहरा मैदान का रावण दहन। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में आज दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भव्य आतिशबाजी के बीच दशहरा मैदान पर शहर के सबसे 111 फीट ऊंचे रावण को शाम सात बजे जलाया गया। सिर्फ 40 सेकंड में रावण जल गया। एक लाख से अधिक लोग इसमें शामिल हुए। इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। 9 बजे तक तिलक नगर, छावनी, चिमनबाग, रामबाग, विजय नगर सभी जगह के रावण दहन कार्यक्रम संपन्न हुए।
विज्ञापन


होलकर परिवार ने किया शस्त्र पूजन
रावण दहन से पूर्व यहां आड़ाबाजार से अहिल्या गादीरक्षण समिति की पालकी निकली, जहां होल्कर परिवार के सदस्यों ने शस्त्र पूजन किया। शनिवार को शहर के 15 प्रमुख स्थलों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। 

रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
तिलक नगर के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रतन टाटा समेत अन्य दिवंगत आत्माओं को मोबाइल के फ्लैश जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन


यहां हुई रावण की आरती
विजयादशमी के अवसर इंदौर के एक लंकेश्वर महादेव मंदिर में रावण की पूजा और आरती आकर्षण का केंद्र होती है।इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र के गौहर नगर में रावण का यह मंदिर है। यहां दशानन की प्रतिमा को 10-10-2010 को ठीक 10 बजकर 10 मिनट और 10 सेकंड पर स्थापित किया गया था। रावण के मंदिर को 30 सदस्यीय गौहर परिवार ने स्थापित किया है। तब से ही मंदिर में हर रोज सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर रावण की विशेष पूजा की जाती है। आज दशहरे पर यहां विशेष पूजा अर्चना होती है। रावण के गुणों और महत्व को बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें