फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: इंदौर में मानसिक विक्षिप्त युवती संग दुष्कर्म, अर्धनग्न हालत में सड़क पर घूमती रही

Wed, 23 Oct 2024 06:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सदरबाजार क्षेत्र की नीलकंठ काॅलोनी में मानसिक रुप से विक्षप्त युवती अक्सर अकेली घूमती रहती है। उसे रात को घूमते हुए 20 वर्षीय युवक सोनू उर्फ साहिल सोनी ने घूमते हुए देखा तो वह उसे अपने साथ सूनसान क्षेत्र में ले गया और उसका दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इंदौर में युवती के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में दुष्कर्म का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ घिनौना कृत्य किया और उसे छोड़ कर भाग गया। युवती क्षेत्र में अर्धनग्न हालत में घूमती रही। जब रहवासियों ने उसे इस हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सदर बाजार क्षेत्र की नीलकंठ काॅलोनी में मानसिक रूप से विक्षिप्त यह युवती अक्सर अकेली घूमती रहती है। उसे रात को घूमते हुए 20 वर्षीय युवक सोनू उर्फ साहिल सोनी ने देखा तो वह उसे अपने साथ सुनसान क्षेत्र में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को अकेला छोड़कर भाग गया। युवती जब अर्धनग्न हालत में गलियों में घूमने लगी तो रहवासियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर महिला पुलिस व पुलिस अफसर पहुंचे और युवती से पूछताछ की, लेकिन वह आरोपी का नाम नहीं बता पाई। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए तो पता चला कि क्षेत्र में हम्माली करने वाले युवक साहिल सोनी के साथ युवती को देखा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें