फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नाना के साथी को भी लिया था पुलिस ने हिरासत में, उसे भी रात में छोड़ा

Fri, 10 Jul 2026 08:16 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ड्रग्स मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से इंदौर पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के बाद देर रात उन्हें रिहा कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने साफ किया कि जांच की जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
नाना पटवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से ड्रग्स मामले में इंदौर पुलिस ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। देर रात उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस भी सक्रिय हो गई। जीतू पटवारी के निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं की बैठक, पुलिस कमिश्नर से मिलने की थी तैयारी

नाना पटवारी की हिरासत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में पूरे मामले को लेकर आगे की रणनीति तैयार की गई। शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नर से मिलने का समय भी मांगा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने नाना पटवारी को थाने से छोड़ दिया। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि जांच की जरूरत पड़ने पर उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

आठ घंटे तक चली पूछताछ

इंदौर पुलिस ने गुरुवार को नाना पटवारी को हिरासत में लेकर कई घंटे तक पूछताछ की। शुरुआत में अधिकारियों ने उनसे रेत मंडी के पास एक कार में पूछताछ की। इसके बाद उन्हें राजेंद्र नगर थाने ले जाया गया। इस दौरान थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की भीड़ भी जुट गई थी।
विज्ञापन


ड्रग पैडलरों से संबंधों पर पूछे गए सवाल

पुलिस ने करीब आठ घंटे तक नाना पटवारी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की कि उनका ड्रग पैडलरों से कोई संबंध है या नहीं। पुलिस के अनुसार, जिन दो युवकों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने पूछताछ में दावा किया था कि वे ड्रग्स नाना पटवारी तक पहुंचाने जा रहे थे। इसी आधार पर उनसे पूछताछ की गई।

रिहाई के बाद घर पहुंचे, दोस्त मानव भी छोड़ा गया

पूछताछ पूरी होने के बाद देर रात पुलिस ने नाना पटवारी को छोड़ दिया। थाने से निकलने के बाद वह सीधे अपने घर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया। पुलिस ने नाना के साथ हिरासत में लिए गए उनके दोस्त मानव को भी पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

नाना पटवारी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

नाना पटवारी का पहले का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उन पर हत्या के प्रयास, दंगा, आगजनी और महिला से छेड़छाड़ समेत अलग-अलग थानों में कुल नौ मामले दर्ज हैं। वह पहले भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिलहाल ड्रग्स मामले में पुलिस जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर नाना पटवारी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें