स्मृति मंधाना
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में हैं स्मृति, पलाश जाएंगे मैच देखने
पलाश ने जानकारी दी कि महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना इन दिनों इंदौर में ही हैं। वे यहां चल रहे वीमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही हैं। 19 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच एक महत्वपूर्ण मैच खेला जाएगा। पलाश ने कहा कि वे स्टेडियम जाकर भारतीय टीम और विशेषकर स्मृति का मनोबल बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें...
खुशियों का उत्सव: दीपावली पर 300 करोड़ के कारोबार की उम्मीद, बढ़ी रौनक; 3 दिन तक इंदौर की सराफा चौपाटी बंद
‘राजू बैंड वाला’ फिल्म में दिखेगा इंदौर का हुनर
पलाश मुछाल वर्तमान में अपनी नई फिल्म ‘राजू बैंड वाला’ का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म बैंड बजाने वालों के जीवन, उनके संघर्ष और उनकी भावनाओं पर आधारित है। फिल्म में 'पंचायत' वेब सीरीज से चर्चित हुए अभिनेता चंदन रॉय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि 'बालिका वधू' फेम अविका गौर नायिका हैं। पलाश ने बताया कि इस फिल्म में कई बड़े सितारे कैमियो रोल में नजर आएंगे और यह फिल्म बैंड उद्योग को एक श्रद्धांजलि होगी।