फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रोड शो के बहाने नजर आई सीएम और मंत्री कैलाश के बीच नजदीकी,सीएम ने दूसरे नेताओंं को भी साधा

Thu, 18 Jan 2024 09:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंच से विजयवर्गीय को  सम्मान दिया और इशारों ही इशारों में कहा कि पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि वे समय-समय पर विजयवर्गीय से मार्गदर्शन लेते है। 
विज्ञापन
मंच पर सभी नेता सीएम के साथ रहे। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें भाजपा के रोड शो के बहाने इंदौर में जनप्रतिनिधियों व नेताअेां ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के सामने अपनी ताकत दिखाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। शिवराज और तोमर खेमे से जुड़े विधायकों ने सीएम का स्वागत कर अपने नंबर बढ़ाए। विजयवर्गीय खेमा स्वागत में सबसे आगे रहा, लेकिन मुख्यमंत्री ने भी इंदौर में भाजपा के सभी गुटों का साधा।

दो किलोमीटर लंबे रुट के 9 हिस्सों में बांटा गया था। विधानसभा वार पूरे रुट पर स्वागत का जिम्मा दिया गया था। बड़ा गणपति वाले हिस्से में कैलाश विजयर्वीय, रमेश मेंदोला  और तुलसी सिलावट के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया, जबकि गौराकुंड, खजूरी बाजार और राजवाड़ा वाले हिस्से में महू, देपालपुर, तीन नंबर, चार नंबर व पांच नंबर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताअेां को स्वागत की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मोहन यादव जिस वाहन पर सवार थे। उस पर भाजपा के सभी विधायक, मेयर, सांसद और अन्य भाजपा नेता साथ खड़े रहे, हालांकि विजयवर्गीय और यादव पूरे समय साथ नजर आए।

मंच से सीएम बोले- कोई छोटा बड़ा नहीं, सब एक है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंच से विजयवर्गीय को सम्मान दिया और इशारों ही इशारों में कहा कि पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि वे समय-समय पर विजयवर्गीय से मार्गदर्शन लेते है।

यादव ने कहा कि हम जिस संघ से स्वयंसेवक है। संघ में जो शाखा लगाता है। उसे कार्यवाह के रुप मेें सभी प्रणाम करते है। इस परंपरा को निभाने की हमारी आदत है। पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता। जिसे जो काम मिलता है। उसेे सहजता से हम करते है।हमारे सनातन धर्म की संस्कृति भी हमें यहीं सीखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें