विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए हर बार चुनाव में नेहरू स्टेडियम लिया जाता था और उसके आठ कक्षों में स्ट्रांग रुम बनाया जाता है। ज्यादातर समय स्ट्रांग रुम में ईवीएम दो से तीन वर्षों तक रखी रहती थी और उससे खेल गतिविधियां प्रभावित होती थी, लेकिन इस बार मतगणना के बाद ईवीएम कलेक्टर कार्यालय के सामने बने वेयर हाउस में विधानसभावार रखवा दी गई।
स्ट्रांग रुम के कक्षों को भी व्यवस्थित किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक उसमें फिर से खेल गतिविधियां शुरू हो जाएगी।ग्राउंड के मध्य लगे टेेंट को हटाने का काम भी शुरू हो चुका है।
नियम के अनुसार मतगणना के बाद 45 दिनों तक ईवीएम को सुरक्षित रखा जाता हैै। कई बार मतगणना को लेकर याचिका कोर्ट में लगा दी जाती है। इस कारण याचिका समाप्त होने तक स्ट्रांग रुम मेें ईवीएम को रखा जाता है।
पिछले चुनाव के बाद दो साल तक आठ कक्षों में खेल गतिविधियां ईवीएम रखे जाने के कारण शुरू नहीं हो पाई थी,लेकिन इस बार मतगणना होने के तत्काल बाद ही ईवीएम को स्टेडियम से हटाकर वेयर हाउस में रख दिया गया।
कक्षों से सुरक्षा जाली व अन्य सामान भी जल्दी ही हटा लिया जाएगा। इसके बाद स्टेडियम खेल संगठनों को फिर से सौंप दिया जाएगा। आपको बता दे कि स्टेडियम मेें फुटबाॅल, बैैटबिंटन, टेबल टेनिस, जूडो-कराते, स्कैटिंग, बाॅडी बिल्डिंग सहित अन्य 14 खेल गतिविधियों का संचालन होता है और खेल संगठनों को नाम मात्र के किराए पर कक्ष उपलब्ध कराए गए है।
दो माह से बंद है खेल गतिविधियां
चुनाव के कारण दो माह पहले ही स्टेडियम को प्रशासन ने ले लिया था। चुनाव के एक दिन पहले मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण भी स्टेडिय से किया गया था। इसके अलावा मतगणना भी स्टेडियम के 9 कक्षों मेें हुई थी।