फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बाइक पर जा रही थी युवती, डंपर ने चपेट में लिया, युवक ने बताया दिल दहलाने वाला दृश्य

Thu, 11 Jul 2024 08:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Accident News - इंदौर की जानी-मानी नेशनल स्टील कंपनी में काम करती थी युवती। घटनास्थल पर ही हो गई थी मौत। 
 
विज्ञापन
पूजा नागर और राम पाटीदार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में गुरुवार सुबह धार रोड पर हादसा हो गया। सड़क हादसे में एक युवती की जान चली गई और एक युवक घायल है। मृतका की पहचान पूजा नागर (25) के रूप में हुई है, जो इंदौर के समीप घाटाबिल्लौद स्थित नेशनल स्टील कंपनी में काम करती थी। घटना के वक्त वह अपने रिश्तेदार राम पाटीदार (28) के साथ बाइक पर ड्यूटी पर जा रही थी।

विज्ञापन


घटनास्थल पर ही हो गई मौत
चंदन नगर पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। पूजा और राम बाइक से घाटा बिल्लौद की ओर जा रहे थे। तभी सिंहासा गांव के पास उन्हें एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राम को गंभीर चोटें आईं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डंपर को जब्त कर लिया
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें