फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 'सफाई में भी एमवाय अस्पताल का नाम होना चाहिए', मुख्यमंत्री यादव बोले-इसे साफ रखना सबकी जिम्मेदारी

Wed, 17 Sep 2025 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित "स्वच्छता ही सेवा" अभियान में सीएम मोहन यादव ने एमवाय अस्पताल परिसर में भाग लिया। उन्होंने अस्पताल को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सभी की बताई और स्वयं सफाई की। ई-वेस्ट वाहनों को रवाना किया, मरीजों से मिले, स्वास्थ्य शिविर देखे और स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
स्वच्छता ही सेवा अभियान में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। एमवाय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वच्छता में एमवाय का नाम होना चाहिए।  इंदौर सफाई में आगे है तो एमवाय अस्पताल पीछे नहीं रहना चाहिए। इसे साफ रखना हमारी सबकी जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खजराना गणेश मंदिर में पूजन अर्चन किया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि एमवाय प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है। इसका गौरवशाली इतिहास है। यह अभियान की सफाई सतत चलना चाहिए। परिसर ही वार्डों की भी सफाई होना चाहिए। आपको बता दें कि पिछले दिनों एमवाय का चूहाकांड प्रदेशभर में चर्चित हुआ था। उसके बाद मुख्यमंत्री यहां आए।

ये भी पढ़ें- PM MP Visit: 'भारत परमाणु खतरों से नहीं डरता, पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया', पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खजराना गणेश मंदिर में पूजन के बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ किया - फोटो : अमर उजाला
परिसर की सफाई भी की
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिसर की सफाई की और मरीजों से मिले। उन्होंने निगम द्वारा लिए गए ई वेस्ट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा की शपथ भी दिलाई। ओपीडी में लगे स्वास्थ्य शिविरों का भी अवलोकन किया। मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, मेयर पुष्यमित्र भार्गव मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें